July 3, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा अपने इस दुश्मन से प्यार करना चाहती हैं!

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

कोई है, जो प्रियंका चोपड़ा के साथ दुश्मनी निभाना चाहता है। कोई है, जिसके इरादों के बारे में प्रियंका चोपड़ा को मालूम है। मगर, प्रियंका का ये दुश्मन कौन है? प्रियंका भले ही अपने उस दुश्मन को ना जानती हों, लेकिन उससे प्यार जरूर करना चाहती हैं।

कुछ यही मैसेज दे रही है प्रियंका चोपड़ा की इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर। दरअसल, ये महान दार्शनिक खलील जिब्रान की लाइंस हैं, जो प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वृद्ध की तस्वीर के साथ साझा की हैं। इस पर जो लाइन लिखी है, उसका अनुवाद है- और भगवान ने मुझसे कहा, अपने दुश्मन से प्यार करो, और मैंने उनकी बात मानी, और खुद से ही प्यार करने लगा।

 

Related Posts