July 5, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म स्वास्थ्य

जूते देखते ही कांप उठता है यह बाप-बेटे, ये है वो वजह

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स : 
दुनियाभर में लोग कई अजीबोगरीब बीमारी से पीड़ित हैं। ऐसी बीमारियां, जिनके बारे में सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएं। जी हां, कुछ ऐसी ही बीमारी ब्रिटेन में एक बाप-बेटे को है। दोनों बाप-बेटे एक ऐसी रेयर बीमारी से ग्रसित है, जो दुनियाभर में महज 600 लोगों में ही सामने आयी है। इस बीमारी के बारे में जो भी सुनता और देखता है वह हैरान रह जाता है।

ब्रिटेन के टॉम बेकर और उनके नौ साल के बेटे टिमूथी को दुनिया की सबसे रेयर बीमारी Pachyonychia Congenita है। दोनों बाप-बेटे जूता तक नहीं पहन सकते हैं। दोनों को ही जूता पहनने से डर लगता है। यही नहीं वह अगर ज्यादा देर पैदल चल लें तो असहनीय दर्द शुरू हो जाता है।

जानकारों की मानें तो टॉम बेकर और उनके नौ साल के बेटे टिमूथी जैनेटिक डिसॉर्डर के शिकार हैं। इस बीमारी में व्यक्ति के जीन्स प्रभावित होते हैं। व्यक्ति के शरीर में केराटिन नामक तत्व पैदा होता है। ये तत्व नाखूनों और चमड़ी में पाया जाता है। इस बीमारी से परेशान टिम और उनके बेटे को हर हफ्ते अपने पैरों की चमड़ी कटवानी होती है। दोनों के पैर की चमड़ी सड़कर बाहर आने लगती है। एेसे में अगर चमड़ी न काटी जाए तो मुश्किल पैदा हो सकती है। इस प्रकि्रया में दोनों को इतना दर्द होता है कि वे सो भी नहीं पाते हैं।
बता दें, दोनों इस रेयर बीमारी जूझते हुए भी खुद को मजबूत बनाए हुए हैं। भले ही दोनों को इतनी परेशानी है, लेकिन वह फिर भी अपने चेहरे पर मुस्कुराहट बरकरार रखते हैं। वह अपनी इस बीमारी की वजह से परिवार पर बोझ नहीं बनते हैं, बल्कि जितना हो सकता है खुद ही काम करते हैं।

Related Posts