July 4, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular मनोरंजन

जब इस सेलेब्रेटी को फैन ने ही आइस्क्रीम के बहाने खिलाया जहर

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स : 
पाकिस्तान के इनवेस्टिगेटिव शो ‘खुफिया’ की एंकर सना फैजल को उनके एक फैन ने आईस्क्रीम के बहाने जहर खिला दिया, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराना पडा। इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है।
TV Anchor Sana Faisal poisoned by a fan - TV - HIP

बता दें कि सना उत्तरी नजीमाबाद के पेशावरी आइसक्रीम पार्लर में गईं थीं। वहीं करीब 14-15 साल के एक लड़के ने उन्हें अपने सेलफोन से सेल्पी लेने की गुजारिश की। फोटो के बाद उसने आइसक्रीम की पेशकश की जिसे सना ने खुशी-खुशी ले लिया, लेकिन उसे खाने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई।

सना फैजल का शो ‘खुफिया’ एक इनवेस्टिगेटिव प्रोग्राम है, जिसमें वो अपराध से लेकर सामाजिक बुराइयों की पोल खोलती नजर आतीं हैं। उनके इस अंदाज के कई लोग मुरीद हैं तो काफी दुश्मन भी हैं। पुलिस को शक है कि उनके शो से नाराज किसी शख्स ने ही उन्हें जान से मारने की साजिश रची है।

Related Posts