June 29, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular मनोरंजन

सिर्फ पांच हजार कमाने के लिए ये काम कर गए ‘करोड़पति’ यह फ़िल्मकार

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स : 

पी के ‘ जैसी छप्पर-फाड़ कमाई कराने वाली फिल्म के निर्माता विधु विनोद चोपड़ा ने करीब 37 साल पहले सिर्फ पांच हजार रूपये के लिए एक डाक्यूमेंट्री बनाई थी जो बाद में ऑस्कर में नॉमिनेट हो गई।

चोपड़ा ने ये खुलासा मुंबई में चल रहे 7वें जागरण फिल्म महोत्सव में किया। यहां उनकी, 1979 में बनाई गयी ऑस्कर नॉमिनेटेड डॉक्युमेंट्री ‘ऐन एनकाउंटर विद फेसेस’ की स्क्रीनिंग की गयी। विधु बताते हैं कि इस डॉक्युमेंट्री के नॉमिनेशन के समय मैं ऑस्कर अवार्ड में शामिल हुआ था। ऑस्कर में जाने के लिये एक निश्चित कोड होता है लेकिन तब मेरे पास अच्छे कपडे नहीं थे। मैं कुर्ता-पायजामा पहन कर उस समारोह में शामिल हुआ था।” विधु विनोद चोपड़ा ने ये भी बताया कि इस डॉक्युमेंट्री को बनाने के पीछे उनका एक ही उद्देश्य था कि उन्हें पांच हजार रूपये कमाने का मौका मिल रहा था। तब उनके पास पैसे नहीं हुआ करते थे तो ऐसे में वो पांच हजार का ऑफर कैसे ठुकरा देते।

Related Posts