May 18, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

जनता गरीब, 81 फीसदी मुख्यमंत्री करोड़पति

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स : 
रीब जनता के देश में अमीर, सॉरी… करोड़पति मुख्यमंत्रीयों की भरमार। भारत के  81 फीसदी सीएम करोड़पति हैं। एडीआर के किये गए देश के सभी राज्यों के सीएम की संपत्ति का विश्लेषण से यह बात सामने आयी है। इसके साथ ही उनके ऊपर दर्ज मुकदमों का भी जिक्र किया है।

आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्राबाबू नायडू 177 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ पहले पायदान पर हैं। हालांकि इसमें त्रिपुरा के पूर्व सीएम माणिक सरकार जैसे गरीब मुख़्यमंत्री भी हैं। आपको जानकर अचरज होगा कि, जहाँ दूसरे मुख्यमंत्रिओं के पास करोड़ों-अरबो की संपत्ति है वही माणिक साकार के पास सिर्फ 26 लाख रुपये की संपत्ति है।

इस ब्योरे में संपत्ति के साथ-साथ एडीआर ने देश के पूर्व और बर्तमान मुख्यमंत्रियों पर दर्ज आपराधिक मामलों का भी जिक्र किया है। 31 मुख्यमंत्रियों में से 11 के ऊपर आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार के ऊपर भी एक मामला दर्ज है।

दूसरी तरफ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एडीआर की सूची में 22वें नंबर पर हैं। नीतीश कुमार के पास करीब एक करोड़ 71 लाख 29 हजार 264 रुपये की संपत्ति है। जिसमें चल संपत्ति 84 लाख 18 हजार पांच सौ 95 रुपये की है। वहीं, अचल संपत्ति 87 लाख 10 हजार 669 रुपये की है।

Related Posts