July 3, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular मनोरंजन

रेखा का अफयेर पिता के आगे ना के बराबर

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

रेखा की जिंदगी काफी हद तक उनके पिता तमिल सिनेमा के जाने माने एक्टर दिवंगत रामास्वामी उर्फ जैमिनी गणेशन से मेल खाती है। रेखा का नाम विनोद मेहरा से अक्षय कुमार तक से जोड़ा जाता है। वहीं उनके पिता जैमिनी गणेशन का नाम भी अपने दौर में कई महिलाओं के साथ जुड़ा। जैमिनी गणेशन के संबंध चार महिलाओं से तो जगजाहिर थे। इनमें रेखा की मां तमिल और तेलूगु फिल्मों की एक्ट्रेस पुष्पावली का नाम भी शामिल है।

रेखा की मां पुष्पावली तमिल और तेलुगु फिल्मों की एक्ट्रेस थीं। उन्होंने जैमिनी गणेशन के साथ कई फिल्मों में काम किया था। इस दौरान दोनों का अफेयर शुरू हो गया था। हालांकि, जैमिनी गणेशन ने पुष्पावली से शादी रेखा के जन्म (10 अक्टूबर 1954 को मद्रास अब चेन्नई) के बाद की थी। इसीलिए रेखा को बिन-ब्याही मां की संतान कहा जाता है। जैमिनी णेशन और पुष्पावली की दो बेटियां हुईं रेखा और राधा।

The Love Life Of Rekha: Fell In Love Multiple Times, Only To Be Single At  The Age Of Sixty-Six

रेखा के अलावा जैमिनी गणेशन के 7 बच्चे (एक बेटा और छह बेटियां) हुए। इनके नाम विजया चामुंडेश्वरी, सतीश कुमार, राधा उस्मान सैयद, रेवती स्वामीनाथन, कमला सेलवराज, नारायणी गणेश और जया श्रीधर हैं। जैमिनी गणेशन के संबंध चार महिलाओं से रहे हैं। जैमिनी ने 1940 में सिर्फ 19 साल की उम्र में अलामेलु से शादी की थी। इसके बाद उनके एक्ट्रेस पुष्पावली, सावित्री और जूलियाना से रिलेशन रहे। बताते हैं कि जैमिनी की जिंदगी में आईं आखिरी महिला जूलियाना उनसे 36 साल छोटी थीं।

Birthday Remembrance: Gemini Ganesan

अलामेलु से जैमिनी को चार बेटियां हुईं, जिनमें से तीन (रेवती, कमला, जयलक्ष्मी) डॉक्टर और एक (नारायणी) जर्नलिस्ट हैं। पुष्पावली से दो बेटियां हुईं, जिनमें से रेखा बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं और तमिल फिल्मों में काम कर चुकीं राधा शादी के बाद अमेरिका में शिफ्ट हो गईं। सावित्री और जैमिनी की दो संतानें हुईं। बेटी विजया चामुंडेश्वरी एक फिजियोथरेपिस्ट हैं और बेटा सतीश कुमार विदेश में बस चुके हैं।

Related Posts