May 19, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

इस 1 महीने में धूल सकते हैं जीवन भर के पाप 

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स : 
ब दो अमावस्या के बीच सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश नहीं करते हैं तो मलमास होता है। एक वर्ष में 12 नहीं, बल्कि 13 महीने आते हैं। कहते हैं इस दौरान धार्मिक कार्य करने से अक्षय पुण्यों की प्राप्ति होती है। मान्यता है की 1 महीने तक 33 करोड़ देवी-देवता बिहार के नालंदा जिले के राजगीर में निवास करते हैं। यह भी कहा जाता है की इस स्थान पर भगवान शालीग्राम (श्री हरि विष्णु का एक रूप) का विधि-विधान से पूजन करने वाले व्यक्ति के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। यहां पर बने ब्रह्मकुंड पर संत-महात्माओं सहित पर्यटकों का भारी मेला लगा रहता है।

जगतपिता ब्रह्मा के मानस पुत्र राजा बसु ने राजगीर के ब्रह्मकुंड में यज्ञ किया तो 33 करोड़ देवी-देवताओं को आमंत्रित किया गया। वह सभी यज्ञ में भाग लेने आए। जनश्रुति है की जब सभी देवी-देवता यज्ञ में भाग लेने आए तो एक ही कुंड में स्नानादि करने में उन्हें समस्या हुई, ब्रह्मा जी ने उनकी इस समस्या का निदान करने के लिए  22 कुंड और 52 जलधाराओं का निर्माण किया।

Related Posts