दरअसल लहसुन को तकिये के नीचे रखने का उपाय आज का नहीं बल्कि काफी पुराना है। आम तौर पर नींद नहीं आने पर इस तरीके को आजमाया जाता है, वहीं कुछ लोगों का मानना है कि ऐसा करने से भाग्य में वृद्धि होती है। अगर आपको कुछ दिनों से नींद नहीं आ रही तो लहसुन का यह तरीका आपके लिए कारगर साबित हो सकता है। बस आपको करना यह है, कि सोने से पहले लहसुन को अपने तकिये के नीचे रखना है।
लहसुन नकारात्मक ऊर्जा से बचाने का काम भी करता है, जिससे आपके मन में उत्पन्न अशांति कम होती है, और आप चैन की नींद सो पाते हैं। हालांकि कुछ लोग इसे सौभाग्य से जोड़कर भी देखते हैं, लेकिन इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं की जा सकती।