July 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular मनोरंजन

संयोग से सिर्फ इन 7 एक्टर्स को ही मिला रजनीकांत का साथ

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स : 

सुपरस्टार रजनीकांत की पूरी दुनिया फैन हैं। वे भारतीय सिनेमा के बड़े सुपरस्टार माने जाते हैं, दक्षिण भारत में भगवान की तरह पूजे जाते हैं। आज उनका जन्मदिन है। हर तरफ से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं।

आपको बता दें, बॉलीवुड के तमाम एक्टर्स भी उनको बहुत ऊंचा दर्जा देते हैं। उनके साथ हर कोई काम करना चाहता है पर सबको मौका नहीं मिलता। आज हम आपको उन 7 एक्टर्स के बारे में बताएंगे जिन्हें रजनी सर के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला।

Who is the real superstar, Rajinikath or Amitabh Bachan? - Quora

पहले की बात करें तो बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने रजनी के साथ तीन फ़िल्मों में काम किया है। पहला- अंधा कानून, गिरफ़्तार और ‘हम’। ‘हम’ इन सबमें सर्वाधिक लोकप्रिय फ़िल्म रही है। ‘जुम्मा-चुम्मा दे दे’ गीत आज तक लोग गुनगुनाते हैं। इस फ़िल्म में बिग बी अमिताभ बच्चन के साथ छोटे मियां गोविंदा भी थे। मुकुल आनंद की यह फ़िल्म एक ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

Aatank Hi Aatank' (1995) - 5 Aamir Khan Films That Were Complete Flops At The Box-Office | The Economic Times

अगला नाम है बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर ख़ान का। इनदिनों अपनी फ़िल्म ‘दंगल’ के प्रमोशन में जुटे आमिर ने एक बार सुपरस्टार रजनीकांत के साथ भी काम किया है। फ़िल्म का नाम था- ‘आतंक ही आतंक’। लेकिन,यह फ़िल्म चल नहीं पायी थी। साफ़ है, चाहे स्टार कितना भी बड़ा क्यों न हो अगर कहानी में दम नहीं तो फ़िल्म पिट जाती है।

Tamil Top 10 week Feb 16 – Feb 22 – The great India Singers on Smule Sing

शाह रुख़ ख़ान की फ़िल्म ‘रा. वन’ वैसे तो बॉक्स ऑफिस पर कुछ ख़ास असर नहीं डाल पायी थी लेकिन, इस फ़िल्म की सेहत के लिए शाह रुख़ ने रजनीकांत से स्पेशल रिक्वेस्ट की थी कि वो एक कैमियो के रूप में ही सही पर ‘रा.वन’ में ज़रूर काम करें। रजनी ने उनकी यह रिक्वेस्ट मान ली थी।

bulandi rajnikant | Sale OFF - 71%

अनिल कपूर भी रजनीकांत के साथ फ़िल्म ‘बुलंदी’ में काम कर चुके हैं। यह फ़िल्म कमोवेश भुला दी गयी है लेकिन ठाकुर के किरदार में रजनीकांत और डबल रोल में अनिल कपूर हर उस दर्शक को ज़रूर याद होंगे जिन्होंने यह फ़िल्म देखी है। रजनीकांत के कुछ स्टाइल तो बहुत पॉपुलर हुए थे इस फ़िल्म से।

For dear friend Sridevi, Rajinikanth and wife Latha break 37-year custom - Movies News

रजनीकांत ने जो चुनिंदा हिंदी फ़िल्में की हैं उनमें से ‘चालबाज़’ एक महत्वपूर्ण फ़िल्म है। इस फ़िल्म में सन्नी दियोल रजनीकांत के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नज़र आये। इस फ़िल्म की खास बात थीं श्रीदेवी। श्रीदेवी ने फ़िल्म में डबल रोल किया था और एक ने सन्नी से तो दूसरे ने रजनीकांत से रोमांस किया था।

Hrithik Roshan shares unseen pic with Rajinikanth, says he continue to look up to his greatness

जब अच्छे-अच्छे स्टार्स रजनीकांत के साथ काम न कर पाएं हों तो ऐसे में अगर किसी बच्चे को यह मौक़ा मिल जाए तो वो बच्चा भी तो कोई ख़ास ही होगा। जी हां, इस तस्वीर में जो बच्चा नज़र आ रहा है वो और कोई नहीं बल्कि रितिक रौशन हैं। यह फ़िल्म उनके नाना जे.ओमप्रकाश ने बनाई थी और फ़िल्म में रितिक के पापा राकेश रौशन ने भी काम किया था।

बहरहाल, 12 दिसंबर को जन्में रजनीकांत ने एक बस कंडक्टर से लेकर सुपरस्टार तक का जो सफर तय किया है, उसमें उन्होंने कई लोगों के साथ काम किये हैं पर क्या यह महज संयोग ही है कि बॉलीवुड के सिर्फ इन सात एक्टर्स को ही उनके साथ काम करने का मौका मिला?

Related Posts