May 20, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म स्वास्थ्य

जो मछली आप खाने जा रहे वह सड़ी तो हुई, ऐसे करें पहचान

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स :
क्या मछली आपके फेवरेट फूड में से एक हैं। क्या आप सुपर मार्केट या नॉर्मल मार्केट से मछली खरीदते हैं? मछली खरीदते वक्‍त एक ही सवाल द‍िमाग में आता है क‍ि क्या वो एकदम फ्रेश होगी? ऐसे में सबसे बड़ी समस्या होती है कि हमें फ्रेश मछली के बारे में कुछ पता नहीं होता है और मार्केट जाकर हम कुछ भी उठा लेते हैं। आपको बता दें कि बासी या पुरानी मछली हमारी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। इसके अलावा इसके स्वाद और पोषक तत्वों में कमी हो सकती है। ऐसे में बासी और ताजी मछली का पहचान करना बहुत ही जरुरी हो गया है। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने भी कुछ समय पहले ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करके इस बारे में जानकारी दी थी जिनकी मदद से आप आसानी से बासी और ताजी मछली की पहचान कर सकते हैं।
1- ईएनटी टेस्ट (ENT Test) करें मछली की आंखें आप मछली की आंखें देखकर भी आसानी से ताजी और बासी मछली का पता लग सकते हैं। इसलिए खरीदते समय देखें कि मछली की आंखे चमकीली और साफ है तो वह ताजी है। वहीं अगर मछली की आंखे लाल या फिर सफेद है। तो वह बासी मछली है क्योंकि मछली पकड़े जाने के बाद तनाव में आ जाती है जो आंखें लाल होना एक संकेत है और सफेद आंख वाली मछली बासी मछली का संकेत है।
हल्‍दी :मछली का पेट अगर मछली का पेट दबाने में वह फूला हुआ लगता है तो समझ लें कि यह कई दिन पुरानी है।
गलफड़े : अगर मछली के गलफड़े चमकीले लाल रंग के है तो वह ताजी है। वहीं अगर मछली के गलफड़े लाल या फिर काले है तो समझ लें कि वह बासी है।
शल्क : मछली के शरीर में शल्क के छोटे-छोटे पार्ट होते है। इनके चमकदार होने पर मछली ताजी होती हैं और शल्क मुरझाए हुए होने पर ये बासी होती है।
2- दबाकर देखें आपको बता दें कि एक ताजी मछली रबड़दार, गली और फिसलन वाली होती है। ऐसे में अगर मछली आपके हाथ से फिसल जाए तो समझ लें कि ताजी है। इसके अलावा अगर इसे दबाने में अंदर को न दबें तो समझ लें कि यह ताजी है।
3-सूंघकर देखें ताजी मछली कभी भी बदबू नहीं मारती है। ऐसे में अगर किसी मछली से बुरी बदबू आ रही है तो जान लें कि यह बासी है।

Related Posts