अपने पहली फिल्म में हीरोइन को छूने से भी कतराते थे भाईजान

कोलकाता टाइम्स :
सलमान ख़ान ने इंडस्ट्री में लम्बा सफर तय किया है। लेकिन, आज भी सलमान अपनी पिछली ज़िंदगी को याद करना नहीं भूलते। अगर आप सलमान के फै़न हैं तो आपको उनकी पहली फ़िल्म ‘मैंने प्यार किया’ से जुड़ी ये दिलचस्प बातें जानकर खुशी होगी।
1.सलमान ख़ान हमेशा से कुछ ना कुछ अनोखा करते रहे हैं। उनका अंदाज़ हमेशा ही अलग रहा है। कुछ ऐसा ही उनकी फ़िल्म के ऑडिशन में हुआ था। सलमान ने जब पहली बार मैंने प्यार किया के लिए ऑडिशन दिया तो उन्हें निर्माता सूरज बड़जात्या ने साइकिल चलाने को कहा था। सलमान पहले ऑडिशन टेप में साइकिल चलाते हुए नज़र आयेंगे।
2. आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन सलमान इस फ़िल्म के लिए पहले च्वाइस नहीं थे। सूरज बड़जात्या ने उनसे पहले दीपराज राणा का ऑडिशन देखा था और उन्हें वह काफी पसंद भी आये थे।
3. भले ही बॉलीवुड के इस सुल्तान के बारे में यह ख़बरें अब आती हैं कि वह सेट पर लेट से पहुंचते हैं, लेकिन अपनी पहली फ़िल्म की शूटिंग के दौरान सलमान हर हाल में वक्त पर ही सेट पर पहुंचते थे। सलमान ने खुद यह वाकया शेयर किया था कि अगर उनका कॉल टाइम मॉर्निंग में होता था। तो वे कार से बांद्रा से कमालिस्तान, महबूब, फिल्मालय स्टूडियो जाते थे। फिर अगर ट्रैफिक मिले तो वे दौड़ते भागते लेकिन वक्त पर ही स्टूडियो में पहुंचते थे। फिर चाहे वह मॉर्निंग की चार बजे की शिफ्ट ही क्यों ना हो। वह सूरज (बड़जात्या) के पहुंचने और सूरज के उगने के पहले ही पहुंच जाया करते थे।
4. इस फ़िल्म में उनके को स्टार रहे मोहनीश बहल ने कह दिया था कि फ़िल्म फ्लॉप है, लेकिन सलमान को विश्वास था कि फ़िल्म हिट होगी। बाद में मोहनीश ने भी माना कि उसी फ़िल्म से सलमान का स्टारडम हावी होने लगा था।
5. सलमान को इस फ़िल्म में किसिंग सीन तो दूर, भाग्यश्री के साथ रोमांटिक सीन करने में भी काफी परेशानी होती थी। खुद भाग्यश्री ने यह राज़ खोला है कि सलमान बहुत शर्मीले थे और वो इस बात का पूरा ख्याल रखते थे, कि एक्ट्रेस को किसी तरह की ऑकवर्डनेस ना हो। खास तौर पर जिस सीन में उन्हें भाग्यश्री के पैरों पर मल्हम लगानी है और रोमांटिक सांग फिल्माते हुए उन्हें काफी शर्म आ रही थी।
‘मैंने प्यार किया’ 1989 में रिलीज़ हुई थी। 31 साल हो गए पर सच तो यह है कि इस फ़िल्म का जादू अब भी दर्शकों के एक बड़े तबके पर हावी है। इस फ़िल्म के लिए सलमान को बेस्ट डेब्यू का अवार्ड भी मिला था और तब से लेकर आज तक उनकी यात्रा लगातार जारी है। बॉलीवुड में उनकी इस यात्रा का अंदाज़ा आप इसी बात से लगा लीजिये कि 51 साल की उम्र में भी आज सलमान सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर हैं।