May 20, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

बचके, ऐसे दांत वाले आपके पैसों पर मौज के लिए रखते हैं रिश्ता

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स : मारे पूर्वजों ने कई ऐसे शास्त्रों और पुराणों की रचना की है जिसके आधार पर किसी व्यक्ति का स्वभाव और भविष्य के बारे में पता लगाया जा सकता है, इन्ही शास्त्रों में से एक है समुद्र शास्त्र। इसके अनुसार हमारे शरीर का हर अंग हमारे स्वभाव के बारे में कुछ न कुछ बताता है। इसी के अनुसार दांतों का आकार भी इंसान के स्वभाव को दर्शाता हैं। जिन लोगों के दांतों में गैप होता है वो दूसरों के पैसों पर ऐश करने वाले होते हैं। आप किसी भी व्यक्ति के दांतों को देखकर उसके स्वभाव और भविष्य के बारे में पता लगा सकते हैं।

बाहर दांत वाले लोग : जिन लोगों के दांत थोड़े बाहर की ओर निकले हुए होते है, वे बातूनी होते हैं ये अपनी बात मनवाने में माहिर होते हैं। ये कभी हंसमुख तो कभी गुस्सैल हो जाते हैं।

सीधे और सपाट : सीधे और सपाट दांत वाले लोग धनवान होते हैं और इन्हे दिखावा करना पसंद होता है। ऐसे लोग किसी की नौकरी करने की बजाए खुद का बिजनेस करना ज्यादा पसंद करते हैं। ये मिलनसार स्वभाव के होते हैं। 

आर्दश दांत : सफ़ेद और सुन्दर दांत वाले लोग भाग्यशाली माने जाते हैं। ये मिलनसार और भावुक होते हैं। ये लोग किसी पर भी आसानी से भरोसा कर लेते हैं। ये सरल स्वभाव के होते है।

दांतों में हो गैप: जिन लोगों के दांतों के बीच थोड़ी गैप होता है या जिनके दांत थोड़े दूर-दूर होते हैं इस तरह के लोग दूसरों के पैसों पर ऐश करने वाले हो सकते हैं।

इसके अलावा संपत्ति के मामले में ये लोग भाग्यशाली रहते हैं क्योंकि इन्हे पैतृक संपत्ति मिलती है जिससे ये अपना जीवन आसान से बिता लेते हैं। ये लोग खर्चीले स्वभाव के होते है इसलिए इन पर पैसा नहीं टिकता।

छोटे छोटे दांत : छोटे छोटे दांत वाले लोग स्वभाव के होते हैं ये अकलमंद और भरोसेमंद होते हैं। ये लोग काम में सफलता पाने में माहिर होते हैं।

काले दांत: हल्के काले रंग के दांत वाले लोग झगड़ालू स्वभाव के होते हैं। इन्हे अपना काम निकालवाना बहुत अच्छे से आता है। इस तरह के लोग बहुत स्वार्थी होते हैं।

पीले या हल्के लाल : इस तरह के दांत वाले लोग खुशमिजाज और भरोसेमंद होते हैं। इन्हें लोगों से मिलना-जुलना पसंद होता है। इन्हे पेट संबंधी समस्या होने की संभावना रहती है।

काले व आड़े-टेड़े दांत : काले व आड़े-टेड़े दांत वाले व्यक्ति स्वार्थी स्वभव के होते हैँ। यह अपने फायदे के लिए किसी से भी दोस्ती कर सकते है। इसके अलावा ये लालची स्वभाव के भी होते है।

टेढ़े-मेढ़े दांत : लेकिन इसके विपरीत ही टेढ़े-मेढ़े दांतों वाले लोग जीवन भर संघर्ष करते हैं। साथ ही ऐसे लोगों पर विश्वास करना अपने ही पांव पर कुल्हाड़ी मारने के समान है। यह लोग व्यवहार में छल-कपट से पूरित होते हैं।

दांतों में छेद : इस आधार पर कहा जाता है कि जिस पुरुष के सामने के दो दांतों में छेद होता है तो वह भाग्यशाली, बुद्धिमान और परोपकारी होता है।  लेकिन इसके विपरीत इसी प्रकार के छिद्र यदि किसी महिला के दांतों में हों तो वह ज़िंदगी भर दुर्भाग्य का सामना करती है।

दांत के ऊपर दांत : ऐसे दांत वाले लोगों का दांपत्य जीवन खुशहाल रहता है। ऐसी दांत वाली महिलाएं चतुर और शासन करने वाली होती हैं। वहीं ऐसे दांत वाले आदमी साहसी होते हैं।

क्या है समुद्र शास्त्र

– समुद्र शास्त्र की रचना समुद्र ऋषि ने की थी इसी कारण इसे उन्ही के नाम से जाना गया।

– इसमें शारीरिक बनावट के आधार पर व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में पता लगाने के बारे में लिखा हुआ है।

– यह अब अपने मूल रूप में नहीं मिलता लेकिन भविष्य और गरूण पुराण कई पुराणों और शास्त्रों में इसका वर्णन मिलता है।

Related Posts