July 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular मनोरंजन

लता मंगेशकर से कभी गाना नहीं गवाने का कसम मरते दम तक निभाया ‘यह’ जिद्दी संगीतकार!

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स : 

पने दौर के सबसे महंगे और स्टाइलिश संगीतकार ओ पी नैय्यर साहब का आज जन्मदिन है। पुराने श्रोताओं की तो बात ही अलग है। लेकिन, जब आज की पीढ़ी भी रेडियो के माध्यम से उनके गाने सुनती है तो उसके जादू को इगनोर नहीं कर पाती। पर, क्या आप जानते हैं मोहब्बत और रोमांस की धागों को अपनी धुनों में बारीकी से उतार लेने वाला यह संगीतकार जिद्दी भी कम न था। एक बार उन्होंने जो ठान लिया वो ठान लिया! यह जिद ही तो थी उनकी कि- लता मंगेशकर से कभी गाना नहीं गवाऊंगा! ऐसा क्यों? हम बताते हैं…

Golden Era of Bollywood: O P NAYYAR-The music director who dared to go on  without the Nightingale's golden voice

यह उनकी ज़िंदगी से जुड़ा एक अहम किस्सा है कि उन्होंने लता जी के साथ कभी काम नहीं किया। लता की जगह उन्होंने हमेशा उनकी बहन आशा को ही कास्ट किया। दरअसल, यह वाकया उन दिनों की है, जब फिल्म ‘आसमान’ की शूटिंग चल रही थी। फ़िल्म के एक गीत को फिल्माना था। वह गीत सहनाियका पर फिल्माया जाना था और इस गीत को लता से गवाना था। लेकिन, लता मंगेशकर को यह बात रास नहीं आई कि उनका गीत किसी सहनायिका पर फिल्माया जाए। दरअसल, वह उन दिनों टॉप की गायिका मानी जाती थीं। इसलिए उन्होंने साफ शब्दों में ओ पी नैय्यर तक यह बात पहुंचा दी कि वह इस गीत को नहीं गा सकतीं। अब नैय्यर साहब तक यह बात पहुंची, तो उन्होंने भी उसके बाद यह कसम खा ली कि वह कभी भी लता से नहीं गवाएंगे। वे आखिरी सांस तक इस बात पर कायम रहे।

Related Posts