July 2, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

10 में से सिर्फ 1 उपाय और आपकी सारी परेशानियां गायब

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

शिवपुराण के अनुसार शिवजी की इच्छा से ही इस संपूर्ण सृष्टि की रचना ब्रह्माजी ने की है और इसका पालन भगवान विष्णु कर रहे हैं। इसीलिए शिवजी की पूजा से बड़ी-बड़ी परेशानियां भी दूर हो सकती हैं। सोमवार शिवजी की पूजा के श्रेष्ठ दिन माना जाता है। यहां जानिए उज्जैन के इंद्रेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी पं. सुनील नागर के अनुसार शिव पूजा के 10 उपाय। इनमें से कोई 1 भी हर सोमवार करेंगे तो शिवजी आपकी सभी परेशानियां दूर हो सकती हैं…

अगर किसी व्यक्ति की शादी में बाधाएं आ रही हैं तो शिवलिंग पर केसर मिला कर दूध चढ़ाएं। माता पार्वती की भी पूजा करें।

मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं। इस दौरान ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जाप करें। ये उपाय सोमवार से शुरू करें और इसके बाद रोज करें। इससे बुरा समय दूर हो सकता है।

Shivling Puja At Home – How to Worship Shivling at Home? - Rules of  Worshiping Shiva Lingam | Hindu Blog

21 बिल्व पत्रों पर चंदन से ऊँ नम: शिवाय लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। इससे शिवजी की कृपा मिलती है।

शिवजी के वाहन नंदी यानी बैल को हरा चारा खिलाएं। इससे जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है और परेशानियों खत्म होती हैं।

Douglas Todd: How can we help the poor? | Vancouver Sun

अपने सामर्थ्य के अनुसार गरीबों को भोजन कराएं, इससे आपके घर में कभी अन्न की कमी नहीं होगी। साथ ही पितरों की आत्मा को शांति मिलेगी।

तांबे के लोटे में पानी लेकर काले तिल मिलाएं और शिवलिंग पर चढ़ाएं। ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जाप करें। इससे शनि के दोष दूर होते हैं।

घर में पारद शिवलिंग लेकर आए और रोज इस शिवलिंग पूजा करें। इससे आपकी आमदनी बढ़ाने के योग बन सकते हैं।

आटे से 11 शिवलिंग बनाएं। 11 बार इनका जलाभिषेक करें। इस उपाय से संतान प्राप्ति के योग बनते हैं।

शिवलिंग पर शुद्ध घी चढ़ाएं। फिर जल चढ़ाएं। इससे संतान संबंधी परेशानियां दूर हो सकती हैं।

भगवान शिव का अभिषेक करें। ऊँ नमः शिवाय मंत्र जाप करें। शाम को शिव मंदिर में 11 घी के दीपक जलाएं।

Related Posts