मरने पर बदलना पड़ता है नाम, वरना …
[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :
अगर जीवित हैं तो वान और अगर मर चुके हैं तो नाम के बाद लियु जोड़े जाने की यह परंपरा किसी को भी हैरान कर सकती है। यहां के वानजियामियाओ शहर में मरने के बाद व्यक्ति का नाम बदल देने का यह रिवाज वर्षो से चला आ रहा है। इसे शुभ भी माना जाता है। इस छोटे से शहर में करीब एक हजार लोग रहते हैं। जो अपने उपनाम में वान लिखते हैं। यहां का कोई निवासी जब मर जाता है तो उसके नाम के बाद लियु जोड़ दिया जाता है। हालांकि इस प्राचीन प्रथा के कारणों का पता नहीं लगाया जा सका है। नाम बदलने की इस प्रथा का अनुसरण करना सभी के लिए जरूरी है, लेकिन जो लड़कियां विवाह योग्य है उनके लिए जरूरी नही है।