October 5, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular स्वास्थ्य

सुख-स्वास्थ्य दोनों एक साथ, कीजिए इन मंत्रो का प्रयोग

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स : 
दौड़ती-भागती जिंदगी में इंसान सुख-सुविधाओं की चीजें जुटाने का हर संभव प्रयास करता है, वो दिन-रात अपने परिवार की खुशियों के लिए काम करता रहता है और मेहनत करके उन चीजों को हासिल भी कर लेता, जिसकी उसे चाहत होती है लेकिन भागदौड़ के थपेड़ों के बीच में खो जाती है उसकी खुद की खुशी जिसके बाद इंसान के अंदर पनपती हैं खिन्नता, बढ़ता है क्रोध और वो होने लगता है वो बीमार, जो कि नहीं होना चाहिए, इसे दूर करने का बस एक ही उपाय है और वो है मंत्रों का जाप, जो मन को शांत करके चित्त को प्रसन्न करते हैं।
मां लक्ष्मी को कीजिए प्रसन्न

मां लक्ष्मी भगवान विष्णु की पत्नी हैं और धन, सम्पदा, शान्ति और समृद्धि की देवी मानी जाती हैं। जिस पर इनकी कृपा होती है, वह दरिद्र, दुर्बल, कृपण, असंतुष्ट एवं पिछड़ेपन से ग्रसित नहीं रहता। अगर आप काफी समय से आर्थिक तंगी को लेकर परेशान हैं तो आज से ही मां लक्ष्मी का पूजन शुरू कर दीजिये, मां हर कष्ट दूर कर देंगी।

ये है मंत्र

ऊं महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णुपत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मीः प्रचोद्यात्।

सदा खुश रहने का मंत्र

प्रसन्न चेतसो ह्याशुः बुद्धिः पर्यवतिष्ठते। इस मंत्र शाम के समय उत्तर दिशा की ओर मुख करके करना चाहिए। लगातार 21 दिन तक प्रत्येक दिन 7 बार इस मंत्र का उच्चारण करने से शीघ्र लाभ मिलता है।

बॉस को खुश करने का मंत्र है- एलालवंग संयुक्तम् ताम्बूलं प्रतिगृह्मताम्।

ज्योतिषियों का दावा है कि अगर आप इस मंत्र का जाप करते हैं तो आपके बॉस आपसे खुश होंगे। इस मंत्र का जाप दिन में तीन बार करना चाहिए।

संतान की भलाई का मंत्र

संतान की भलाई का मंत्र है– श्री कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणतः क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।

अगर आप एक मंत्र का जाप करें तो आपकी संतान सदा सुखी रहेगी।

Related Posts