September 29, 2024     Select Language
KT Popular धर्म साहित्य व कला

देख दुखी हैं कृष्णा

[kodex_post_like_buttons]
भक्ति कृष्ण की है यही,
और यही है धर्म !
स्थान,जरूरत, काल के,
करो अनुरूप कर्म !!
●●●●●

सब पाखंडी हो गए,
जनता, राजा, संत !
देख दुखी हैं कृष्णा,
धर्म-कर्म का अंत !!
●●●●●

जो देखो वो दे रहा,
सौरभ अब उपदेश !
मिटे किसी के है नहीं,
मन के पाप क्लेश !!
●●●●●

व्यर्थ मने जन्माष्टमी,
व्यर्थ सभी कीर्तन !
नहीं कर्म में धर्म यदि,
साफ़ नहीं है मन !!
●●●●●

सभी नाथ को गा रहें,
अमल करें ना कोय !
नहीं कर्म में कृष्णा,
तो कैसे दिव्य होय !!

डॉo सत्यवान सौरभ,

Related Posts