May 20, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular मनोरंजन

रणवीर सिंह बचपन से इस आदत से मजबूर, फिरभी..

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

णवीर सिंह के कैजुअल लुक और स्टाइल के तो आप सभी फैन हैं। है ना, लेकिन शायद ही आपको यह जानकारी होगी कि फ़िल्मी दुनिया में आने से पहले रणवीर सिंह कभी अपने कपड़ों की खरीदारी नहीं करते थे और इसके पीछे एक खास कारण था।

वजह यह थी कि रणवीर मिडिल क्लास फैमिली से संबंध रखते हैं और वो बचपन से ही हमेशा ज्वाइंट फैमिली के साथ रहा करते थे। इसलिए उन्हें कभी खरीदारी करने की जरूरत ही नहीं पड़ी, क्योंकि उनके भाई ही हमेशा उनके लिए टी शर्ट लेकर आते थे और उनकी अलमारी में अपने कजिन्स के लिए कपड़ें रहा करते थे और रणवीर उनके कपड़े पहनकर लड़कियों को इम्प्रेस करने की कोशिश करते थे। रणवीर ने खुद एक शो के दौरान इस बात का खुलासा किया है कि वो हमेशा से लड़कियों को इम्प्रेस करने में दिलचस्पी लेते थे।

उन्होंने खुद को बॉर्न फ़्लर्ट का नाम दिया है और खुद यह बात स्वीकारी है कि उनके सामने अगर कोई गुड़ लुकिंग गर्ल होती है तो वो खुद को रोक नहीं पाते हैं। रणवीर ने तो यह भी बताया है कि जब वह टीनेज थे तो उन्हें लगता था कि टाइट टी-शर्ट पहनकर और बालों में पानी करके अगर वह किसी लड़की से मिलेंगे तो लड़कियां उनके कूल लुक से इम्प्रेस होंगी। हालांकि कम ही लड़कियां इससे इम्प्रेस होती थीं।

Related Posts