July 4, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular स्वास्थ्य

इन सब्जियों की तासीर होती हैं गर्म, ठण्ड के लिए सबसे बेहतर 

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स : 
युर्वेद में हमें मौसम के अनुसार खाने की सलाह दी जाती है। हर मौसम में उसी की प्रकृति के अनुसार सब्जियों को खाने से सेहत पर बुरा असर नहीं पड़ता है।

आपको शरीर का तापमान बढ़ाने वाली इन खास 5 सब्जियों का सेवन करने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं शरीर का तापमान बढ़ाने वाली इन 5 सब्जियों के बारे में। आमतौर पर शरीर का तापमान वो सब्जियां बढाती हैं जिनमें कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है। खास बात यह है कि यह सब्जियां उन लोगों के लिए फायदेमंद होती है, जो अपना वजन कम करना चाहते हैं।

अदरक : अदरक में शरीर को गर्म करने का प्राकृतिक गुण पाया जाता है। इसका सेवन करने से शरीर का तापमान बढ़ जाता है। हालांकि अगर आप थोड़ी मात्रा में अदरक खाएंगे तो इससे नुकसान नहीं होगा और आपका स्वास्थ भी ठीक रहेगा। वहीं नियमित रूप से अधिक मात्रा में अदरक का सेवन करने से आपको कई परेशानी उठानी पड़ सकती हैं।
प्याज : भोजन को स्वादिष्ट बनाने के लिए तकरीबन हर सब्जी में इस्तेमाल होने वाला प्याज किचन का अहम हिस्सा है। इसमें शरीर को गर्म करने का गुण पाया जाता है। खास बात यह है कि इसका अधिक सेवन करने से शरीर में हार्मोन असंतुलित भी होते हैं। प्याज में इतनी गर्मी होती है कि अगर आप इसे अपने अंडरआर्म्स में दबाकर रखेंगे तो शरीर का तापमान इतना बढ़ जाएगा कि फीवर का एहसास होने लगेगा।
लहसुन : लहसुन भोजन को स्वादिष्ट तो बनाता है लोकिन इसका ज्यादा सेवन करने से प्याज की ही तरह शरीर में की हार्मोनल इम्बैलेंस होते हैं। पत्तेदार सब्जियां पालक, साग जैसी पत्तेदार सब्जियां शरीर के लिए काफी फायदेमंद होती हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने की वजह से हमें कई बीमारियों से भी बचाती हैं। लेकिन इन सब्जियों में प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती हैं। ये प्रोटीन ब्रेकडाउन होने पर शरीर के तापमान को बढ़ा देता है। अगर आपको भी गर्मियों में ज्यादा गर्मी लगती है तो ऐसी सब्जियों से दूर ही रहें।

Related Posts