1 करोड़ से भी ज्यादा में बिकी पुरानी 14 फुट की सीढ़ी

कोलकाता टाइम्स :
पेरिस में हुर्इ एक नीलामी में एक व्यक्ति ने लगभग 14 फुट की एक सीढ़ी 1.32 करोड़ रुपये में खरीदी है। अब सुन कर हैरान होंगे कि आखिर इसकी खासियत क्या है, तो जनाब बात बस इतनी है कि ये सीढ़ी कभी विश्व प्रसिद्घ इमारत एफिल टावर का हिस्सा थी। रायटर के अनुसार नीलामी में इसे खरीदने वाला एक अरब शख्स है आैर उसने इसके लिए कुल 1 करोड़ 32 लाख 83 हजार 850 रुपये में अपना बनाया है।
पेरिस में हुर्इ इस नीलामी में आॅक्शन करने वालों को भी उम्मीद नहीं थी कि इस सीढ़ी की कीमत इतनी ऊंची जायेगी। उन्होंने सोचा था कि यह 31 से 47 लाख रुपये के बीच बिकेगी। बताते हैं कि ये सीढ़ी एफिल टावर के दूसरे और तीसरे फ्लोर का हिस्सा थी। बिके हुए हिस्से की ऊंचार्इ करीब 4.3 मीटर यानी करीब 14 फुट है।
अगर आप इस बात से हैरान हैं कि एेसी कीमत कैसे मिल गर्इ तो जान लीजिए कि ये पहली बार नहीं है। इससे पहले भी 2016 में एशिया के रहने वाले शख्स ने इस सीढ़ी का एक हिस्सा 4.16 करोड़ रुपये में खरीदा था, जिसमें सिर्फ 14 स्टेप्स थे। 324 मीटर ऊंचे एफिल टावर का निर्माण फ्रेंच इंजीनियर गुस्ताव एफिल ने किया था। उस समय एफिल टावर में सीढ़ियों से ऊपर जाने की ही व्यवस्था थी। बाद में 1983 में सीढ़ी को हटा कर लिफ्ट लगा दी गर्इ थी। इस सीढ़ी के 24 टुकड़े किए गए। 1889 में बनकर तैयार हुआ एफिल टावर 41 साल तक दुनिया की सबसे ऊंची इमारत के रूप में अव्वल रहा है।