February 23, 2025     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

दौड़ कर जीती तो दुल्हन, नहीं तो… 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

क्या पूरब क्या पश्चिम। सभी जगह लोग भव्य शादी के खर्चे से त्रस्त हैं। शायद यही वजह है कि इस खर्च से बचने के लिए लोग कुछ भी कर गुजरने को तैयार हैं। सर्बिया के इस शहर बेलग्रेड में हर साल एक अनोखी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इसमें लड़कियों को दुल्हन के लिबास में सज-धज कर दौड़ लगानी होती है। बड़ी संख्या में लड़कियां इस समारोह में भाग लेती हैं। जानते हो क्यों? इस प्रतियोगिता को जीतने वाली लड़की की शादी का खर्च आयोजकों द्वारा उठाया जाता है। हर साल इस दौड़ प्रतियोगिता में सैकड़ों लड़कियां भाग लेती हैं। जो लड़कियां यह प्रतियोगिता जीत नहीं पातीं वे अपनी शादी को अगले साल तक टाल देती हैं, और रेस जीतने के लिए साल भर कड़ी मशक्कत करती हैं जिससे ये भी मुफ्त में भव्य शादी कर सकें।

Related Posts