July 4, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi धर्म

राज : आपको क्या पसंद भुर्जी या हॉफ फ्राइड?

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स :
किसी व्यक्ति के अंडा खाने के तरीके से उसके व्यक्तित्व और यौन इच्छाओं के बारे में पता लगाया जा सकता है। ब्रिटिश एग इंडस्ट्री के लिए वैज्ञानिकों द्वारा करीब 1010 वयस्कों पर किए गए अध्ययन के मुताबिक उबले अंडे खाने वाले अव्यवस्थित होते हैं। हॉफ फ्राइड खाने वाले घुमक्कड़ और तला हुआ अंडा खाने वालों में यौन इच्छा तीव्र होती है। जबकि अंडे को आमलेट के रूप में खाने वाले अनुशासित किस्म के होते हैं।

सूत्रों के अनुसार हॉफ फ्राइड अंडा खाने वाले आम तौर पर खुश रहते हैं। जबकि उबले अंडे खाने वालों की तलाक होने की आशंका काफी अधिक होती है। तला हुआ अंडा खाने के शौकीन कामकाजी होते हैं। भुर्जी के दीवाने अक्सर नि:संतान होते हैं। ब्रिटिश एग इंडस्ट्री कांउसिल के एंड्रयू जोरेट ने कहा, आश्चर्यजनक है कि किसी के अंडा खाने के तरीके से उसकी आदतों के बारे में पता लगाया जा सकता है। मगर यह बात महत्वपूर्ण नहीं है कि अंडा किस प्रकार खाया जाए। अहम बात यह है कि यह अत्यंत पोषक है और शरीर की कई जरूरतों को पूरा करता है।

Related Posts