July 3, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular मनोरंजन

हर कोई डरता है परिणीति के घर के इस Hitler से, रखते हैं हॉकी स्टिक

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स :

रिणीति चोपड़ा ने बड़े परदे पर भले ही अबतक जितने भी किरदार किए हों, सभी चुलबुले रहे हों। सभी में परिणीति बिल्कुल फ्रैंक नजर आई हों, लेकिन रियल लाइफ में परिणीति अपने घर पर इतनी भी फ्रैंक नहीं थीं।

परिणीति ने बताया है कि यह सच है कि मैं बचपन से बिल्कुल पढ़ाकू टाईप की लड़की थी और मुझे बाकी सारी शैतानियों के बारे में ऐसा लगता था कि मानो ये बेकार के काम हैं और यह गंदे लोग करते हैं। मैं तो अच्छी बच्ची हूं। परिणीति यह भी बताती हैं कि उनके पापा हमेशा से काफी स्ट्रिक्ट रहे हैं। वह घर में जहां हारमोनियम बजाते थे वहीं बाहर जाते वक्त हमेशा अपने पास हॉकी स्टिक रखते थे।

परिणीति बताती हैं कि यह सच है कि आज भी पापा की गाड़ी में हमेशा हॉकी स्टिक रहती है। चूंकि पापा हमेशा से कुछ मामलों में हिटलर बन जाते थे। अगर गलती से अंबाला में किसी ने परिणीति को छेड़ दिया तो वह उसकी धुनाई करने के लिए बिल्कुल तैयार रहते थे। हालांकि परिणीति ने बताया कि उन्होंने कभी भी पिटाई की नहीं है। लेकिन अंबाला के मोहल्ले में सबको यह बात पता होती थी कि पापा हॉकी स्टिक रखते हैं और उन्हें लगता है कि अंबाला के लड़के तो उन्हें अब भी हिटलर ही कह कर बुलाते हैं।

आपको यह जानकार हैरानी होगी कि परिणीति के पापा से जुड़ी यह राज की बात खुद परिणीति ने नहीं खोली है।

Related Posts