July 7, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

तब पांडा था यहां का स्वादिष्ट व्यंजन 

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स :

धुनिक चीन में राष्ट्रीय संपदा समझा जाने वाला विशाल और प्यारा पांडा प्राचीन समय में चीन के दक्षिण पश्चिम इलाके के लोगों का बेहद स्वादिष्ट भोजन हुआ करता था। वैज्ञानिकों ने यह दावा किया है। चीनी वैज्ञानिक वेई गुआंगबियाओ के मुताबिक, प्रागैतिहासिक समय में चीनी लोग पांडा को खाते थे। चोंगक्विंग नगर पालिका क्षेत्र में प्राचीन समय में पांडा बहुतायत में पाया जाता था और लोग इससे स्वादिष्ट व्यंजन बनाते थे। वेई ने बताया कि हमने चोंगक्विंग में कई जगहों में खुदाई के दौरान मिले पांडा के जीवाश्मों के नमूनों का अध्ययन किया है। जहां किसी समय में मानव जाति निवास करती थी।

सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ ने वेई के हवाले से बताया कि बड़ी संख्या में लिए गए नमूनों से पता चलता है कि किसी जमाने में लोग पांडा को खाते थे। लेकिन पहले पांडा आज जितने विशाल नहीं होते थे। वेई ने बताया कि करीब दस हजार साल से लेकर दस लाख साल पहले तक चोंगक्विंग का पहाड़ी क्षेत्र जंगली पांडा का घर हुआ करता था, जो बाद में सिचुआन प्रांत जैसे पड़ोसी इलाकों में चले गए। आज सिचुआन प्रांत को पांडा का घर कहा जाता है। वेई के मुताबिक, बड़े पैमाने पर पांडा के समाप्त होने की बड़ी वजह उसके आवश्यक भोजन बांस का खत्म हो जाना है। जलवायु परिवर्तन के कारण चीन में बांस की उपज प्रभावित हुई है। ऐसे में पांडा दूसरे क्षेत्रों में बसते चले गए।

Related Posts