July 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular मनोरंजन

अमर की ख़बर सुनते ही ऐसे शॉक्ड हो गए थे महानायक 

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स :

दियों पहले आई मनमोहन देसाई की फिल्म अमर अकबर एंथोनी को लोग कभी भुला नहीं सकते और ना ही अमिताभ बच्चन और विनोद खन्ना का याराना। यही कारण था कि गुरुवार को जब अमिताभ बच्चन ने विनोद खन्ना के निधन की ख़बर सुनी तो शॉक्ड हो गए और तुरंत सारा काम बंद कर दिया।

बता दें कि अमिताभ बच्चन मुंबई में कोई प्रमोशनल शूट कर रहे थे। इस दौरान विनोद खन्ना के निधन की ख़बर जब आई और उन तक पहुंची तो वो सकते में आ गए। सूत्रों के मुताबिक बच्चन ने तुरंत अपना काम वही रोक दिया और विनोद खन्ना के बारे में जानकारी लेने चले लगे। साल 1968 में सुनील दत्त की फिल्म मन का मीत से अपना करियर शुरू करने वाले विनोद खन्ना ने अमिताभ बच्चन के साथ इंसाफ, मुकद्दर का सिकंदर , परवरिश , खून पसीना और अमर अकबर एंथोनी सहित कई फिल्मों में काम किया। दोनों के बीच के अमर अकबर एंथोनी और मुकद्दर का सिकंदर के रोल को आज भी याद रखा जाता है।

Related Posts