July 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular मनोरंजन

आशा के बाद जीनत भी बायोपिक के लिए चुना सिर्फ इस हिरोइन को 

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स :

बॉलीवुड में आजकल बायोपिक का चलन है और ऐसे में ऐसी स्टार जिनकी जिंदगी में काफी इंट्रेस्टिंग हो तो भला कौन नहीं देखना चाहेगा। वो स्टार हैं जीनत अमान , जिनका मानना है कि अगर उनकी जिन्दगी पर फिल्म बनी तो प्रियंका चोपड़ा उसके लिए बेस्ट च्वॉयस रहेंगी।

मुंबई में अपनी वेब सीरीज लॉन्च करने आई जीनत अमान से जब यह सवाल पूछा गया कि क्या वह चाहती हैं कि कभी उनकी जिंदगी पर बायोपिक बने, तो उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि प्रियंका चोपड़ा उनके किरदार को बखूबी निभा सकती हैं। जीनत ने यह भी बताया कि उन्हें बॉलीवुड से कई प्रोडयूर्स के फोन आते रहे हैं। कई बड़े बैनर ने भी उनकी बायोपिक को लेकर बात की है। लेकिन उन्होंने अब तक किसी सहमति नहीं दी है। ऐसा इसलिए क्योंकि वह खुद अब तक इस बात को लेकर श्योर नहीं हैं कि क्या उन पर बायोपिक बने या नहीं। ऐसा पहली बार नहीं है जब प्रियंका किसी बायोपिक के लिए पसंद बनी हो। इससे पहले भी आशा भोंसले ने कहा था कि प्रियंका एक सिंगर भी हैं तो अगर कभी उन पर बायोपिक बने तो वह चाहेंगी कि प्रियंका उनका किरदार निभाये।

Related Posts