September 29, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular मनोरंजन

जब सिर्फ इस शर्त पर ही सलमान को मिला पहला काम, क्योंकि …

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

लमान ख़ान के शर्टलेस अवतार पर लड़कियां मरती हैं और लड़के इंस्पायर होते हैं। फिल्मों में जब सलमान अपनी शर्ट उतार कर अपनी वेल-बिल्ड बॉडी फ्लॉन्ट करते हैं तो सिनेमाघरों में सीटियां बजती है। पर क्या आप जानते हिं सलमान का यह शर्टलेस होना ही उनके करियर की बड़ी शुरुआत थी?

सलमान उस समय महज़ 16 साल के थे जब उन्हें अपन पहला ब्रेक मिला। यह मौका था फ़िल्ममेकर कैलाश सुरेन्द्रनाथ द्वारा बनाए जाने वाले कोला ऐड का। इस ऐड में जहां सलमान पानी में मछली की तरह तैर रहे हैं। सुरेन्द्रनाथ ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि आरती गुप्ता (सुरेन्द्रनाथ की पत्नी) ने उन्हें इस ऐड के लिए सलमान का नाम सुझाया था। और जब सलमान उनके सामने आए तो उन्हें लगा यह तो बच्चों जैसा दिखता है और उन्हें ऐड के लिए एक अच्छी बॉडी और पानी में तैरने वाला कलाकार चाहिए था।

इसके बाद आरती के कहने पर सुरेन्द्रनाथ ने उन्हें शर्ट उतारने के लिए कहा और फिर सलमान की टोन्ड बॉडी देखकर सुरेन्द्र ने उन्हें तुरंत साइन कर लिया। सुरेन्द्रनाथ ने आगे बताया कि, ‘सलमान पानी में मछली की तरह तैरता थे। अंदमान आयलैंड के पानी में शार्क के होने की पूरी संभावना थी मगर सलमान हर शॉट के लिए पानी में उतरने के लिए तैयार थे। सिर्फ़ हम ही लोग थे जो सागर के बीचों-बीच जाकर खुले में शूट कर रहे थे मगर सलमान बिलकुल नहीं झिझके।”

Related Posts