July 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

कहीं लिप बाम की जगह गोंद तो नहीं लगा रहे!

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स :
ई बार छोटी सी कोई बात भी आपकी जान ले सकती है। फर्ज कीजिए कि आप आधी रात में अचानक आप सोकर उठे और होंठ फटे हुए महसूस करने पर टेबल से लिप बाम समझकर फेविकॉल जैसा कोई बहुत मजबूती से चिपकाने वाला गोंद लगा लेते हैं। अचानक आपको महसूस होता है कि आपके होंठ बुरी तरह चिपक गए हैं, जिन्हें आप खुद ठीक नहीं कर सकते। इस पर भी अगर आपको सर्दी और कफ जैसी दिक्कत हुई हो और नाक से सांस न ले पा रहे हों फिर तो आपकी जान पर भी बन आएगी। क्योंकि नाक से आप सांस ले नहीं सकते। मुंह भी आपका सिल गया। आप पढ़कर शायद हंस दें पर यह हकीकत में एक महिला के साथ हुआ। जब आधी रात में अंधेरे में लिप बाम की जगह उसने अपने होठों पर गोंद लगा लिया और उसकी जान पर बन आई।

न्यूजीलैंड में एक महिला ने ऐसा ही किया। डुनेडिन के दक्षिणी शहर में एक महिला ने आधी रात में अंधेरे में लिप बाम की जगह होठों पर गोंद लगा लिया। सर्दी होने के कारण वह इसकी गंध भी नहीं पहचान सकी। उसे इसका पता तब चला जब सांस लेने में दिक्कत होने लगी, क्योंकि महिला पहले ही सर्दी में कफ के कारण नाक की जगह से मुंह से सांस ले रही थी। अब होंठ चिपक जाने से उसका दम घुटने लगा. इस मेडिकल इमरजेंसी में बेचारी महिला ने किसी तरह एंबुलेंस को फोन किया पर होंठ चिपके होने के कारण वह न कुछ बोल सकती थी और न अपना पता ही बता सकती थी. इसलिए डॉक्टर और पुलिस को महिला का पता करने में एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ा। महिला फोन पर उनके हर सवाल के जवाब में बस बंद मुंह से ह्मम … कर सकती थी।

अंत में उसने उनके हर सवाल की हां में फोन पर एक बार ठक कर और जवाब न में होने पर दो ठक करना शुरू किया। बहुत देर बाद गली-गली छानकर पुलिस महिला तक पहुंच सकी। तब जाकर उसे अस्पताल ले जाया जा सका और महिला की जान बची।

तो अगली बार अंधेरे में लिप बाम लगाने से पहले एक बार जरूर सोचिएगा। यह जानलेवा भी हो सकता है। कैसे, वह तो अब आप समझ ही गए होंगे।

Related Posts