July 2, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

हाय रे किस्मत ! वह एक मिनट में खरबपति बन गया, लेकिन … 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

ड़ी ही पुरानी कहावत है भगवान देता है, तो छप्पर फाड़ कर देता है। असल जिंदगी में भी आपने कई लोगों को अचानक अमीर बनते देखा होगा। तभी आपके मुंह से निकल ही पड़ता है यार, ये भगवान भी ना नहीं देता, तो नहीं देता, जब देता है छप्पर फाड़ कर देता है! कितना भी हो रातों रात कोई भी खरबों का मालिक नहीं बनता। अगर होगा भी तो किस्से-कहानियों में ही ऐसा होगा। अगर आपको अचानक पता चले कि आप हकीकत में खरबों के मालिक बन गए हैं, आपके बैंक अकाउंट में खरबों रुपए हैं, तो शायद खुशी या आश्चर्य से आपको दिल का दौरा ही पड़ जाए। यहां हम जिस इंसान के बारे में आपको बताने जा रहे हैं वह भी किस्से-कहनियों की बातें नहीं हैं बल्कि वास्तविकता है। न्यूयार्क का यह आदमी एक मिनट के अंदर हजारपति, लखपति, करोड़पति या अरबपति भी नहीं, सीधे खरबपति बन गया। पर यह खरबपति कैसे बना इसकी कहानी भी बड़ी दिलचस्प है।

न्यूयॉर्क के क्रिस रेनॉल्ड्स एक पल में वह खरबों रुपयों का मालिक बन गया। हुआ कुछ यूं कि रेनॉल्ड्स ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर के लिए पे पाल अकाउंट उपयोग करता था। इस अकाउंट में आप अपने बैंक अकाउंट से ट्रांजैक्शन कर पैसे रख सकते हैं। इसे देश-विदेश में पैसे भेजने के साथ ही पैसे मंगवाने के लिए भी उपयोग किया जाता है। क्त्रिस रेनॉल्ड्स का भी पे पाल में अकाउंट था जिसे बहुत दिनों से उसने उपयोग नहीं किया था। उस दिन किसी काम से जब क्त्रिस ने अपना पे पाल अकाउंट खोला तो हैरान रह गया। पिछली बार जब उसने पे पाल अकाउंट का उपयोग किया था तब इसमें शून्य रुपया बैलेंस था। पर आज जब उसने अपना यह अकाउंट खोला तो उसके अकाउंट में खरबों डॉलर की रकम जमा की गई थी। रेनॉल्ड के आश्चर्य का ठिकाना नहीं था जब उसने देखा कि उसके अकाउंट में 92,233,720,368,547,800 डॉलर थे। उसने इसकी तस्वीर अपने फेसबुक अकाउंट पर भी डाली। उसके दोस्त भी हैरान थे। फिर उसने पे पाल के ग्राहक सेवा केंद्र से संपर्क कर अपने अकाउंट में ट्रांसफर हुए इन रुपयों की जानकारी दी।

पे पाल ने जब इसकी छानबीन की तो पाया तो कि गलती से ये रुपए रेनॉल्ड के अकाउंट में ट्रांसफर हो गए थे। इस तरह पल भर में पे पाल ने इस रकम को रेनॉल्ड्स के अकाउंट से वापस ले लिया और उसके अकाउंट में फिर से शून्य रुपया दिखने लगा। इस बीच रेनॉल्ड और उसके दोस्तों के बीच यह मजाक का विषय बन गया था। रेनॉल्ड के फेसबुक दोस्त उसके पे पाल अकाउंट में वापस शून्य रुपए हो जाने पर दुनिया के सबसे अमीर आदमी से फिर से गरीब आदमी बन जाने पर उसे चिढ़ा रहे थे। इस प्रकार पल भर में दुनिया का सबसे अमीर आदमी बनकर, पल भर में ही वापस आम आदमी बन जाने की कहानी समाचारों की सुर्खियां बन गई।

Related Posts