पार्टनर के साथ कुछ खास पल बिताने है तो इस जगह से बेहतर कुछ नहीं
[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :
समुद्र तट और प्रकृति की गोद में शांति से सुकून के कुछ पल गुजारना हर कोई चाहता है। मैरिड कपल्स अपने क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करने के लिए घर से बाहर रोमांटिक हॉलिडे, कैंडल लाइट डिनर के लिए जाते हैं, ताकि वे शांति में अपने कुछ खास पल बिता सकें। अपने नए लम्हों को यादगार बनाने के लिए रोमांटिक अंदाज में कुछ पल मौज-मस्ती में जरूर बिताएं। शांत और एकांत में जिंदगी के सुकून भरे कुछ पल आप बिताना जरूर चाहेंगे। तो देर किस बात की अपने पार्टनर के साथ प्लान करें और निकल जाएं इन जगहों की सैर पर।
मुंबई-सितारों की चकाचौंध से जगमगाता मुंबई शहर लोगों को बहुत भाता है। मुंबई में लोग एकांत में समय बिताने के लिए समुद्र किनारे (बीच) जाना पसंद करते हैं। समुद्र तट पर सूर्यास्त के समय का नजारा देखने के लिए कपल्स काफी रोमांचित होते हैं। उन नजारों को कैमरे कैद करना कपल्स नहीं भूलते। मुंबई में गिरगांव चौपाटी, वर्ली सी-फेस, मरीन-ड्राइव, दादर-चौपाटी, बांद्रा बैंड स्टेंड, जुहू चौपाटी, वर्सोवा बीच, आक्सा बीच, मड आईलैंड, गोराई बीच और मनोरी ऐसी जगह हैं जहां पर एकांत में बैठकर कपल्स रोमांटिक पलों को जी सकते हैं। बीच (समुद्र तट) पर मुख्य रूप से यहां लगने वाले पाव भाजी, भेल-पूरी और पानी पूरी चाट के स्टोल के लिए प्रसिद्ध है।
केरल-केरल को प्रकृति ने अपनी असीम खूबसूरती से नवाजा है। केरल पर्यटकों में बेहद लोकप्रिय है। इसे गॉड्स ऑन कंट्री (ईश्वर का अपना घर) नाम से पुकारा जाता है। केरल की प्राकृतिक सुंदरता आपको तरोताजा कर देगी। समुद्र तट, गर्म मौसम, झीलें, पर्वतीय स्थल, जल प्रपात, वन्य जीवन और आयुर्वेद केरल की पहचान है। तन-मन का सुकून पाने के लिए लोग आयुर्वेदिक मसाज थेरपी का सहारा लेते है। विश्व भर में केरल अपनी आयुर्वेदिक चिकित्सा शैली के कारण प्रसिद्ध है।
गोवा-गोवा एक ऐसा स्थान है, जहां आप जिंदगी का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। यहां के लुभावने समुद्र तट की लहरें आपमें नई जोश भर देती है। गोवा को पर्यटकों का स्वर्ग कहते हैं। यहां की प्राकृतिक सुंदरता के अलावा प्रसिद्ध तट और सूर्य की धूप पर्यटकों को गोवा की ओर खींचती है। शांति प्रिय लोगों को गोवा का बीच बहुत भाता है। गोवा एक ऐसा स्थान है जहां आकर लोग वास्तव में मन को शांत कर सकते हैं। प्रदेश के सुनहरे लंबे समुद्र तट, आकर्षक चर्च, मंदिर, पुराने किले और कलात्मक भग्नावशेषों ने पर्यटन को गोवा का प्रमुख उद्योग बना दिया है।
राजस्थान-राजस्थान अपने खूबसूरत सरोवरों, किले, भवन और मंदिरों के लिए जाना जाता है। जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, बीकानेर और माउंट आबू जैसे खूबसूरत शहरों को अपने में समेटने वाले राजस्थान अपनी बहुरंगी संस्कृति के लिए दुनिया भर में मशहूर है। यहां का हस्तशिल्प, संस्कृति, परंपरागत खान-पान और रेत पर लोकसंगीत के मनोरम दृश्यों का आनंद ले सकते हैं। बालू रेत के सुनहरे टीलों का आनंद जैसलमेर, बीकानेर के साथ-साथ बाड़मेर में भी लिया जा सकता है।
आगरा- यमुना नदी के तट पर स्थित आगरा मुगल वास्तुकला का उत्कृष्ट नमूना है। मुगल सम्राट शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में बनवाया था। प्यार की निशानी ताजमहल विश्व के सात अजूबों में से एक है। आज भी आगरा मुगलकालीन इमारतों जैसे ताज महल, लाल किला, फतेहपुर सीकरी आदि की वजह से एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। ताजनगरी को देखने के लिए देश-विदेश से पर्यटक आते हैं।