July 7, 2024     Select Language
KT Popular ऑन-ए-प्लेट

चिकन लवर्स एकबार बर्गर की यह रेसिपी खायेंगे तो भूला नहीं पायेंगे  

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

सामग्री : 500 ग्राम पिसा हुआ चिकन, 3/4 टी-स्पून स्मोक्ड पेपरिका, 1 लहसुन की कली क्रश्ड की हुई, 2 हरा प्याज, नमक, काली मिर्च, 3-4 स्लाइस चेडर चीज़, बर्गर बन, 4 लेटस के पत्ते, 2 कप कोलस्लॉ, 1 कटा हुआ एवोकैडो, 1 पतला कटा हुआ प्याज, 1 कटा हुआ जैलपीनो।

विधि:  चिकन बर्गर बनाने के लिए सबसे पहले इसकी पैटी तैयार करेंगे। • इसके लिए एक बाउल में चिकन, स्मोक्ड पेपरिका, लहसुन की कली क्रश्ड की हुई और हरा प्याज को मिंस करके मिलाएं। • सीजनिंग के लिए इसमें हल्का नमक और काली मिर्च भी डालें। • अब इस मिश्रण से छोटी-छोटी लोइयां बना लें और उन्हें हथेलियों से चपटा करके पैटी बना लें। • इसके बाद, एक कड़ाही में तेल गरम करें और इन पैटी को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक पका लें। • अब चेडर चीज़ के 3-4 स्लाइस लें और उन्हें पैटी पर रखें। • इसे आप चीज़ पिघलने तक पकाएं। उसके बाद गैस ऑफ कर दें। • अब 2 बर्गर बन्स को हल्का टोस्ट करें। • इसके ऊपर, लेटस के पत्ते, कोलेस्लॉ, एवोकैडो, प्याज और जैलपीनो को पैटी के साथ नीचे बर्गर बन पर रखें। • ऊपर से एक और बर्गर बन लगाएं। • आपका डिलिशियस बर्गर बन बनकर तैयार है। • इसे पसंदीदा सॉस या चटनी के साथ सर्व करें।

Related Posts