July 3, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

छत पर बर्फ क्यों नहीं? पूछ पुलिस ने पहुंचाया जेल

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स :

दि भारी बर्फबारी हो तो घर की छत पर बर्फ दिखना लाजमी है। यदि ऐसा न हो तो दाल में कुछ काला हो सकता है। ऐसी ही एक घटना ब्रिटेन में हुई जब एक सप्ताह तक शहर में लगातार बर्फबारी होती रही। हालांकि एक घर ऐसा था जिसकी छत पर बिलकुल बर्फ नहीं थी। इस पर पुलिस वालों का माथा ठनका। जब उन्होंने घर की तलाशी ली तो पता चला कि वहां गांजे की खेती हो रही है। इन पौधों को उगाने के लिए उच्च तापमान की जरूरत होती है। यही वजह है कि घर के लोग बड़ी संख्या में यहां हाई वोल्टेज लैंप जलाकर रखते थे जिसके चलते घर का तापमान बढ़ गया। इस बढ़े तापमान की वजह से छत पर गिरने वाली बर्फ अन्य घरों के मुकाबले ज्यादा जल्दी पिघल जाती थी। ऐसे में जब घर पर बर्फ न दिखाई दी तो पुलिसवालों को शक हुआ। नतीजतन पूरे परिवार को जेल की हवा खानी पड़ी।

Related Posts