July 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

इस नाटककार के चेहरे के लिए खर्च किए 1.38 करोड़ रुपये

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स :
शहूर नाटककार विलियम शेक्सपीयर जैसा दिखने के लिए एक चीनी लेखक ने प्लास्टिक सर्जरी पर डेढ़ लाख पौंड (एक करोड़ 38 लाख रुपये) खर्च कर डाले।

34 साल के झांग यीयी ने कुल दस आपरेशन कराए। उसने पहले आंखों की बनावट में बदलाव कराया, फिर आंख की पुतली और नाक की सर्जरी कराई। इसके बाद चेहरे की पर्त को सिकुड़वाया। लेकिन इसके बावजूद वह शेक्सपीयर की बराबरी करने में नाकाम रहा। क्योंकि वह शेक्सपीयर की तरह आगे से गंजा और पीछे लंबे बालों वाला नहीं है। अब वह अपने बाल बढ़ा रहा है ताकि शेक्सपीयर की तरह ही अपने बालों को रूप दे सके।

यीयी का जन्म मध्य चीन के हुनान प्रांत में एक साधारण परिवार में हुआ था। बाद में वह लेखक बना और उसे एक सम्मानित लेखक का दर्जा प्राप्त हुआ। शेक्सपीयर के लुक से वह इस कदर प्रभावित हुआ कि उसने उनके जैसा दिखने की ठानी। इसका विचार उसके मन में शेक्सपीयर के पोट्रेट देखने के बाद आया। इनमें से 1623 में प्रकाशित शेक्सपीयर के संग्रह में छपे उनके चित्र को यीयी ने चुना। फिर उसने करीब तीन साल पहले से अपनी रॉयल्टी के पैसे बचाने शुरू किए ताकि वह जरूरी सर्जरी करा सके।

Related Posts