July 4, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

डांस करने पर सिर्फ 91 कोड़ो ही नहीं हुआ जेल भी !

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स :

क्या डांस करने पर सजा भी हो सकती है और वो भी इतनी भयानक कि वह आपको जेल तक पहुंचा दे। ऐसा ही कुछ हुआ है ईरान में, जहां अमेरिकी गायक फेरेल विलियम्स के गीत ‘हैप्पी’ पर थिरकने के लिए छह ईरानी युवाओं को 91 कोड़े और एक वर्ष के जेल की सजा सुना दी गई। ये सभी छह लोग वीडियो में एक साथ मजे में नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं।

यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो लगा और इसे हिट्स पर हिट्स मिलने लगी। लेकिन वहां के प्रशासन को यह पसंद न आया और इन सातों को 91 कोड़े खाने की सजा सुना दी गई। जबकि इनमें में 6 को छह महीने और 1 को एक साल के लिए जेल की सजा सुना दी गई है। हालांकि उनके वकील ने कहा कि यह सजा तीन वर्ष के लिए निलंबित रखी गई है। यानी उन्हें तब तक जेल नहीं होगी जब तक वे दोबारा आदेश का उल्लंघन नहीं करते। आपको बता दें, ईरान में महिला और पुरुषों का एक साथ नृत्य करना और महिलाओं का बिना स्कार्फ के लोगों के सामने आना इस्लामी कानून का उल्लंघन माना जाता है।

Related Posts