May 20, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

इनके डर से 10 साल तक गोंद से चिपकाये दांत

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स :

लोगों को अक्सर आपने अजीबोगरीब हरकतें और डर के मारे बड़बड़ाते हुए देखा होगा लेकिन यूनाइटेड स्टेट्स के मेनचेस्टर में एक अनोखा ही वाक्या सामने आया। हुआ यूं कि यहां रहने वाली 48 वर्षीय एंजी बार्लो को डेंटिस्ट (दांतों का डॉक्टर) से इतना डर लगता था कि उसने लगभग 10 साल तक अपने टूटे हुए दांतों को गोंद से मुंह में चिपकाये रखा।

दरअसल एंजी के डर की भी कुछ वजह थी क्योंकि जब एंजी की मां का दांत टूटा था और वह डॉक्टर के पास गई तब उन्हें पता चला कि उन्हें थ्रोट कैंसर है। बाद में उनकी मां की कैंसर से मृत्यु हो गई। इसलिए जब एंजी का दांत टूटा तो वह डर से डॉक्टर के पास गई ही नहीं। दांतों को गोंद से चिपकाने के कारण उसके दांतों को सपोर्ट करने वाली हड्डियां 90 प्रतिशत खराब हो गई।

अंत में एंजी को डॉक्टर की मदद लेनी ही पड़ी। डॉक्टरों के अनुसार ये केस उनके करियर का सबसे उलझा हुआ केस है। हालांकि एंजी अब सर्जरी के बाद पूरी तरह स्वस्थ है।

Related Posts