July 5, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म साहित्य व कला

हैरान रह जायेंगे जान,एक दो नहीं पूरे 31 बीमारियां से जूझना पड़ा स्वामी विवेकानंद को 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

स्वामी विवेकानंद नए विचार और ऊंची सोच रखने वाले व्यक्ति का नाम है, जिन्होंने देश और देश के युवाओं को एक नई दिशा और ज्ञान दिया। स्वामी विवेकानंद का नाम लेने से ही मन में श्रद्धा और स्फूर्ति दोनों का संचार होता है।

मशहूर बांग्ला लेखक शंकर ने अपनी किताब ‘द मॉन्क ऐज मैन’ में अध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद के बारे में लिखा कि वो अनिद्रा, मलेरिया, माइग्रेन, डायबिटीज़ समेत दिल, किडनी और लिवर से जुड़ी पूरी 31 बीमारियों के शिकार थे। इसी वजह से उनका सिर्फ 39 साल की उम्र में निधन हो गया था। एलोपैथिक, होम्योपैथिक और आयुर्वेद का सहारा शंकर ने लिखा था कि विवेकानंद ने बीमारियों से निजात पाने के लिए कई तरह के साधनों का प्रयोग किया था, उन्होंने ठीक होने के लिए एलोपैथिक, होम्योपैथिक और आयुर्वेद का सहारा लिया था लेकिन वो असफल रहे थे। उन्हें नींद नहीं आती थी, जिसके कारण वो काफी मानसिक रूप से भी परेशान रहते थे। उनका लीवर सही ढंग से काम नहीं करता था, जिसके कारण वो ठीक से खाना भी नहीं खा पाते थे।

अधिक तनाव और भोजन की कमी के कारण काफी बीमार हो गए थे लेखक के मुताबिक स्वामी विवेकानंद 1887 में अधिक तनाव और भोजन की कमी के कारण काफी बीमार हो गए थे। उन्हें पथरी भी थी, अनेक रोगों से लड़ते हुए वो काफी कमजोर हो गए थे जिसके कारण ही उन्हें चार जुलाई, 1902 को तीसरी बार दिल का दौरा पड़ा था जिसकी वजह से उन्हें 39 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहना पड़ा।

Related Posts