July 5, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

भगवान भी इस बच्चे हारे, कैसे?

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स :

हते हैं कि इंसान सबको चकमा दे सकता है लेकिन भगवान को नहीं। जी हां! दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में एक ऐसा ही मामला सामने आया है यहां एक ऐसे बच्चे ने जन्म लिया है जिसे देखकर आप कह सकते हैं कि इसने भगवान को चकमा दे दिया और हनरू नाम के इस बच्चे के पास इस बात का पुख्ता सबूत भी है।

आपको बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में हनरू का जन्म 11 नवंबर को हुआ था, लेकिन जन्म लेते ही डॉक्टरों, परिजनों और अन्य लोगों ने उसे देखा तो आश्चर्य में पड़ गए।

हालांकि उनके आश्चर्य में पडऩे की वजह यह बच्चा नहीं बल्कि उसके साथ आया एक अनोखा सबूत था। इस सबूत से यह प्रतीत होता है कि उसे 12 नवंबर को पैदा होना था न कि 11 नवंबर को। इस बच्चे के माथे पर अंकों में 12 नंबर लिखे हुए हैं। 11 नवंबर को पैदा हुए हनरू को देख डॉक्टरों ने तो यहां तक कह दिया कि यह भगवान को गच्चा देकर एक दिन पहले ही आ गया। हनरू के परिवार के सदस्यों ने भी कहा की उसके परिवार में ऐसा पहली बार हुआ है।

हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि उसके माथे पर ये 12 नंबर खून के इकट्ठा हो जाने के कारण बना है जो शरीर बढऩे के साथ-साथ अपने आप गायब होता चला जाएगा।

Related Posts