July 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

15 वर्षो से मक्खियों की छुट्टी कर रही है यह महिला

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स :

मतौर पर मक्खी मारने वाले को हम निठल्ला समझते हैं और कहते हैं कि इसके पास कोई काम नही है। लेकिन चीन में रहने वाली 81 वर्षीय यह महिला मक्खी मारकर अपने पड़ोसियों की चहेती बन गई है।

सूत्रों के अनुसार पूर्वी चीन के हैंगझाउ शहर की चांगमिंगशिजियांग कम्युनिटी में रहने वाली रूआंग तांग पिछले 15 वर्षो से इस काम को अपनी ड्यूटी मानकर कर रही है। वह सप्ताह के सातों दिन आठ-आठ घंटे तक मक्खी मारने का काम करती है। रूआंग ने कहा कि वह प्रतिदिन लगभग 1000 मक्खियां मारती है। कभी-कभी वह किसी कूड़ेदान के पास में दो घंटे बैठकर मक्खी मारती रहती है। सेवानिवृत होने के बाद से वह इस काम को कर रही है।

उन्होंने कहा कि मैं रिटायर होने के बाद समाज के लिए कुछ अच्छा करना चाहती थी और मुझे यह सबसे अच्छा तरीका लगा। इस तरह मैं इतनी अधिक उम्र में भी लोगों के काम आ रही हूं। मैंने देखा कि मक्खियां किस तरह गर्मियों में लोगों को परेशान करती हैं। मक्खियां गंदगी फैलाती हैं। इनसे बीमारी होती है और ये बहुत तेजी से बच्चे पैदा करती हैं। इन्हें मारना भी काफी मुश्किल होता है। रूआंग ने कहा कि मुझे लगता है कि मैं अपने पड़ोसियों की मदद कर रही हूं। इस उम्र में ऐसा काम करना मुझे सेहतमंद रखता है।

Related Posts