May 20, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

बेटे का घर बसने के लिए परिजनों ने दिया धरना

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

बीजिंग में रेस्टोरेंट चलाने वाला एक शख्स (30) अपने मनमुताबिक लड़की से शादी करने का इच्छुक था। इस चक्कर में पिछले कई सालों से मां- बाप जो भी रिश्ता बताते वो लड़की में कोई न कोई खामी निकालकर उसे खारिज कर देता। अब उन्होंने अपनी समझ में एक बेहद गुणवान लड़की का रिश्ता तय कर जब उसे बताया तो उसने यह कहकर रिश्ता खारिज कर दिया कि वह लड़की को बिना देखे-समझे शादी नहीं करेगा।

लाख समझाने पर भी जब वह नहीं माना तो मां-बाप एक दिन उसके खचाखच भरे रेस्टोरेंट में पहुंच गए और तोड़-फोड़ करने लगे। लोगों में अफरातफरी मच गई। उसके बाद वह गेट पर धरना देकर बैठ गए और कहने लगे कि जब तक वह शादी के लिए रजामंद नहीं होता तब तक वह नहीं हटेंगे। बढ़ता तमाशा देख लड़के ने शादी के लिए हामी भर दी।

Related Posts