June 17, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular स्वास्थ्य

सिगरेट कहां यह यह 5 खतरनाक जहर पी रहे हैं आप 

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स : 
सिगरेट पीने की आदत इतनी खराब है कि यह आपकी जान तक ले सकती है। हम में से बहुतों को नहीं पता होता है कि सिगरेट में कौन-कौन सी खतरनाक सामग्रियां मिलाई जाती है। अगर आपको पता चल जाए कि इसमें क्‍या-क्‍या मिला होता है तो आप शायद सिगरेट से तौबा कर लें। सिगरेट की तम्‍बाकू में 599 किसम के कैमिकल मिले हुए होते हैं। लेकिन आज हम आपको केवल 5 ऐसी सामग्रियों के बारे में बताएंगे जिनका भयानक असर हमारी जिन्‍दगी पर पड़ता है। तो पढिये और अपने आप को इस जहर से बचाइये।
जानें इसके लक्षण
1. कार्बन मोनोऑक्‍साइड
जी हां हम उसी भयानक गैस की बात कर रहें हैं, जो घातक होती है और लोंगो की जिन्‍दगियां ले लेती है। यह काले, गहरे धूएं की तरह होती है जो प्रदूषण फैलाने में इसका सबसे बड़ा हाथ होता है। इसका धूआं मानव और जानवरों के लिये घतरनाक होता है। आप जितनी बार सिगरेट जलाते हैं, उतनी बार आप मौत के नजदीक चले जाते हैं। अगर आप बंद कमरे में सिगरेट पीते हैं तो याद रखियेगा कि यह आपके लिये कितना घातक होगा।
2. फॉर्मैल्डहाइड

इसका ज्‍यादातर इस्‍तमाल डेड बॉडी को सुरक्षित रखने के लिये किया जाता है। यह एक रंगहीन, बिना स्‍वाद वाली गैस है, जो कि तेल ओर कूडे़ को जला कर बाहर के वातावरण में छोडी़ जाती है। इसका और भी इस्‍तमाल गोंद बनाने में तथा कीटाणुनाशक दवाओं में भी किया जाता है।

क्‍या स्‍मोकिंग करते वक्‍त आपकी आंखों, गले या नाक में किसी प्रकार की जलन महसूस होती है, अगर ऐसा है तो समझ लीजियेगा कि यह कमाल फॉर्मैल्‍डहाइड का ही है।

3. कैडमियम

यह एक घातक मेटल है जो कि बैट्री में प्रयोग किया जाता है। यह केमिकल जितना स्‍मोकिंग करने वाले के लिये घातक नहीं होता उतना तो सिगरेट के धूएं से प्रभावित दूसरे लोंगो को होता है। इसमें 40-60 प्रतिशत कैडमियम फेफडों के जरिये शरीर में जाता है।

कैडमियम का इस्तेमाल महिलाओं के लिए हानिकारक होता है। कैडमियम के अधिक सेवन से महिलाओं में स्तन कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।

4. आर्सेनिक

क्‍या आप जानते हैं कि आर्सेनिक एक जहर होता है। इसका उपयोग काँच बनाने तथा चमड़े की वस्तुएँ सुरक्षित करने में होता है। चूहों को मारने के लिये जो दवाई बनाई जाती है उसमें भी आर्सेनिक ही मिला होता है। अब आप खुद ही सोंचिये कि सिगरेट पीने के बाद आप वास्‍तव क्‍या पीते हैं।

यह शरीर की कोशिकाओं में पक्षाघात (पैरालिसिस) पैदा करता है तथा अंतड़ियों और ऊतकों को हानि पहुँचाता है। आर्सेनिक खाने पर सिरमें भयानक दर्द, चक्कर तथा वमन आदि लक्षण उत्पन्न होते हैं।

5. बेन्‍जीन 

इस एक केमिकल की मात्रा सिगरेट में काफी ज्‍यादा पाई जाती है। सिगरेट में इतने अधिक मात्रा में कोई दूसरा केमिकल नहीं मिला होता। बेन्‍जीन का इस्‍तमाल गैसोलीन और कीटनाशक दवाईयों को बनाने में किया जाता है। यह खतरनाक केमिकल हमारे शरीर के लिये बहुत ही हानिकारक होता है। और तो और सबसे चौकाने वाली बात यह है कि बेन्‍जीन का प्रयोग डाई बनाने और सिन्‍थेटिक रबर बनाने के लिये भी किया जाता है।

Related Posts