July 2, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

15 साल की ख़ुशी के लिए यहां  सिर्फ एक KISS

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स :

पने प्यार को पाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते। कभी मंदिरों में घंटी बांधते हैं, कभी किसी मजार पर चादर चढ़ाते हैं। कभी चर्च में मोमबत्तियां जलाते हैं तो कभी गुरूद्वारे में माथा टेकते हैं। ये सब करने के पीछे इन कपल्स की बस यही उम्मीद छुपी होती है कि इन्हें अपने प्यार का मुकाम मिल सके। इसके लिए कभी-कभी वो इतने इमोशनल हो जाते हैं कि किसी भी तरह के उपाय को अपनाने के लिए राजी हो जाते हैं। वहीं बात करें दुनिया में मौजूद लव प्वाइंट की तो, ऐसी कई जगहें हैं जहां प्रेमी जोड़े साथ जाकर एक हो जाने की दुआ करते हैं।

मेक्सिको में एक ऐसी जगह है जहां पर कपल किस करने के लिए लाइन में लगते हैं और अपनी बारी का इंतजार करते हैं। ऐसा माना जाता है कि यहां पर किस करने पर दोनों 15 साल तक खुश रहेंगे। फरवरी में यहां आने वाले कपल्स की संख्या सैकड़ों में होती है। यह जगह असल में एक बेहद पतली गली है जिसका नाम है एल कैलेजन डेल बेसो। इसका मतलब होता है ‘किस की गली’ यह सेंट्रल मेक्सिको के गुआनाजुआतो में है। इस गली में दो घरों की दूरी इतनी है कि एक में बैठकर, दूसरे घर के शख्स को किस किया जा सकता है।

यहां पर रहने वाले लोग इस गली की एक पुरानी कहानी बताते हैं जिसके अनुसार यहां पर दो लवर्स बालकनी में बैठकर किस किया करते थे। लड़की डोना कार्मेन धनी परिवार से थी, जबकि लड़का लुइस गरीब परिवार से। डोना के पिता ने उसे प्यार करने की इजाजत नहीं दी, इसलिए लुइस ने उसके घर की खिड़की और बालकनी के सामने एक कमरा किराए पर ले लिया। परिवार दोनों से अनजान रहा और लवर्स देर रात इस गली में किस किया करते थे। लेकिन जब पिता को पता चला, उसने गुस्से में अपनी बेटी का कत्ल कर दिया।

पिता ने धारदार हथियार से अपनी बेटी की छाती पर हमला कर दिया। कुछ लोग कहते हैं कि लुइस उसे बचाने के लिए बालकनी से कूद पड़ा, लेकिन नीचे गिर पड़ा और उसकी गर्दन टूट गई। जिस कमरे में डोना रहा करती थी, वहां अब एक गिफ्ट की दुकान है। कपल उस बालकनी में आकर अपना नाम लिखते हैं और संदेश भी छोड़ आते हैं। खिड़की पर लोग ताले भी लगाते हैं। इस जगह की कहानी में कितनी सच्चाई है, ये कहना तो मुश्किल है लेकिन इस कहानी से प्रेरित होकर एक बड़ी तादाद में प्रेमी जोड़े ‘किस’ करने आते हैं।

Related Posts