July 5, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

पति को सिगरेट छुड़ाने के लिए पत्नी की डांट ने बना दिया करोड़पति 

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स :

त्नी की डांट से पति परेशान हो सकता है। गुस्से में आकर कुछ समय के लिये उससे बोल-चाल छोड़ सकता है। अमूमन गृहस्थ जीवन में यही होता है। लेकिन यह आश्चर्य की बात है कि आस्ट्रेलिया की एक पत्नी की पति को डांट लगाने के बाद ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। इसके विपरीत जो हुआ उसकी उन्हें कतई उम्मीद नहीं थी।

हम आपको बताते हैं कि पत्नी की एक डांट ने कैसे परिवार की आर्थिक समृद्धि में वृद्धि कर दी।

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया निवासी मिक ब्राउन को सिगरेट पीने की लत थी। उनकी पत्नी नहीं चाहती थी कि मिक सिगरेट पीना जारी रखें। अपने पति की सिगरेट की लत को छुड़ाने के लिये मिक पर दवाब बनाने लगीं। उनकी कई कोशिशों के बाद आखिरकार मिक ने सिगरेट पीना छोड़ दिया। पर किसी पुरानी आदत को तुरंत छोड़ पाना अत्यंत मुश्कित भरा होता है। मिक का भी कुछ यही हाल था। सिगरेट छोडऩे के कारण उनका व्यवहार बदलने-सा लगा था। उनके स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ गया था। शायद इसी चिड़चिड़ेपन के ही कारण उन्होंने घर से निकलना छोड़ दिया था। पर पत्नी तो पत्नी ठहरी। उन्हें पति की स्थिति का ज्ञान था। लेकिन सिर्फ इस डर से कि कहीं मिक फिर से सिगरेट न पीने लगे वो अपने निर्णय में किसी भी प्रकार की ढ़ील देने को तैयार नहीं थीं।

हालांकि कभी-कभी वह अपने पति को बाहर घूम आने को कहती थी ताकि उसका मन बहल सके। लेकिन सिगरेट की लत छोडऩे से उपजी खिन्नता के कारण मिक बाहर भी नहीं जाते थे। एक दिन उनकी पत्नी को मिक पर गुस्सा आया। उन्होंने लगभग उन्हें डांटते हुये बाहर से टहलकर आने को कहा।

मिक मन मसोसते हुये बाहर आये। लेकिन न जाने उन्हें क्या सूझी कि वो अपने साथ मेटल डिटेक्टर लेकर निकल पड़े। बाहर टहलने के क्रम में उनकी मेटल डिटेक्टर किसी चीज से टकरायी। इस टकराहट के कारण एक आवाज आयी। मिक ने फौरन उस चीज को उठाया जिससे मेटल डिटेक्टर के टकराने पर आवाज पैदा हुयी थी। उस चीज को तांबा समझ मिक उसे उठाकर घर ले आये। बाद में उन्हें पता चला कि जिस चीज को तांबा समझ उन्होंने उठाया था वो वास्तव में सोना है जिसकी कीमत करीब 1 लाख 35 हजार अमेरिकी डॉलर है। सच ही है अगर पत्नी की डांट का परिणाम ऐसा निकले तो हर पति डांट खाना पसंद करे!

Related Posts