July 5, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular मनोरंजन

रणवीर सिंह ने ‘पद्मावती’ विवादों में फंसने से बचा लिया अजय देवगन को 

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स :

दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह स्टारर पद्मावती फ़िल्म सभी को काफी पसंद आयी थी। साथ ही इसके चलते विवाद भी नहीं।  आपको बता दें कि अगर रणवीर सिंह नहीं होते तो शायद इन विवादों में बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन फंसे होते।

दरअसल, ‘पद्मावती’ में रणवीर के किरदार अल्लाउदीन खिलजी के लिए संजय लीला भंसाली ने पहले अजय देवगन को एप्रोच किया था। लेकिन, अजय किसी भी फ़िल्म को अपना एक साल नहीं देना चाहते थे और इसी वजह से उन्होंने इस फ़िल्म के लिए SLB को मना कर दिया। यही नहीं, संजय तो इस फ़िल्म की कास्टिंग अपनी फ़िल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ की तरह करना चाहते थे। संजय की चाह थी कि ऐश्वर्या राय बच्चन, सलमान ख़ान और अजय देवगन ही ‘पद्मावती’ में हो, मगर यह मुमकिन नहीं था।

संजय ने बहुत से इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें सलमान, ऐश्वर्या और अजय की कास्टिंग बहुत पसंद है। जब वो शाह रुख़ ख़ान, माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या को लेकर फ़िल्म ‘देवदास’ बना रहे थे तब भी वो उसमें सलमान और ऐश्वर्या की केमिस्ट्री दिखाना चाहते थे मगर, ऐश्वर्या सलमान के ब्रेकअप के बाद उनका फिर से स्क्रीन शेयर करना कभी मुमकिन नहीं हुआ।

Related Posts