May 20, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular मनोरंजन

सलमान और सोहेल बचपन में इनसे जमकर मार खाते थे 

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स :

लीम खान के मझले बेटे अरबाज़ खान ने एक कार्यक्रम में कहा है कि बचपन में वह सलमान खान और सोहेल खान को पीटा करते थे।

अपने बचपन की यादों को ताज़ा करते हुए अरबाज़ खान कहते हैं कि बचपन में जब उनकी और सलमान खान की लड़ाई होती थी तो हर बार वही जीतते थे। इसके पीछे कारण यह है कि बचपन में उनका पंजा बहुत मजबूत हुआ करता था, जिसके चलते वह ऐसा कर पाते थे। अरबाज़ ने बताया “मेरे और सलमान खान के बीच मात्र दो साल का अंतर है। दरअसल हम सभी भाइयों में बहुत कम अंतर है। हम भी उन सभी बच्चों की तरह ही बड़े हुए जैसे आम बच्चे। हमारा बचपन साधारण ही रहा है। हमारे भी आपसी मतभेद होते थे। हमारी लड़ाइयां भी होती थी। मैं सलमान खान पीटता भी रहता था। मेरे पिता सबसे पंजा लड़वाते थे। मेरा पंजा बहुत मजबूत था तो सलमान खान और सुहैल खान मुझे हरा नहीं पाते थे लेकिन अब वो लोग मुझे हरा सकते है।“अरबाज़ खान मुंबई में बॉक्सिंग लीग के लिए एक टीम के ओनर के रूप में एक इवेंट में आये थे।

Related Posts