October 5, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म साहित्य व कला

माँ किस के भाग है

[kodex_post_like_buttons]

सलिल सरोज 

 

आप ही सिपहसालार और आप ही सिहाग* हैं
फिर कौन है दूसरा , जिस ने लगाई ये आग है    1

हमें  समझाने  आते  हैं  सब लोग  बारी- बारी
जो देखते नहीं, अपने गिरेबाँ में कितने दाग हैं    2

चाँदनी  उतरा  करती  थी जहाँ  पूरे शबाब पे
वो  नदियाँ  अब उल्टियाँ करती  हुई  झाग हैं     3

वो परिंदा बहुत खुश था अपना घोसला बना के
जिसे पता  नहीं था सैयाद की गिरफ़्त में बाग़ है  4

यहाँ ना तो तूफ़ान हैं , ना  ही अंधेरों का राज़ है
अब  देखना है  कि किस के हाथ  में   चराग़ है  5

घर का बँटवारा हुआ और बराबर हिस्सा मिला
अब  मसअला ये  है  कि  माँ  किस के भाग है  6

Related Posts