May 16, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म सफर

फ्री में सोना चाहिए क्या? तो जाना पड़ेगा यहां 

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स :

सोने की कीमत तो दिनोंदिन आसमान छूती जा रही है। लेकिन क्या आपको पता है कि भारत में ही एक ऐसी भी जगह है जहां सोना कौडिय़ों के भाव पर खरीदा जाता है।

झारखंड की राजधानी रांची से करीब 15 किलोमीटर दूर रत्नगर्भा में बहने वाली स्वर्ण रेखा नदी कोई आम नदी नही है। क्योंकि इस नदी में सोने का इतना बड़ा भंडार समाया हुआ है जिसका आप अंदाजा भी नही लगा सकते।

इस नदी के पानी में सोने के कण पाए जाते हैं। यहां रहने वाले आदिवासी दिन-रात इन कणों को इकठ्ठा  करते हैं। बड़े-बड़े व्यापारी यहां आते हैं और आदिवासियों से बहुत ही कम कीमतों पर सोना खरीद लेते हैं।

यह नदी अन्य किसी भी नदी में नही मिलती है। बल्कि यह नदी सीधे बंगााल की खाड़ी में गिरती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आज तक कितनी ही सरकारी मशीनों द्वारा इस नदी पर शोध किया गया है, लेकिन वे इस बात का पता नही लगा पाये कि आखिरकार यह कण जमीन के किस भाग में विकसित होते हैं।

Related Posts