July 2, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular मनोरंजन

कोहली के बाद अनुष्का का इस पर आया दिल

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स :

नुष्का की शादी विराट कोहली से हुई थी। लेकिन ये क्या अपनी फिल्म की शूटिंग करते करते अनुष्का का दिल अब किसी और पर आ गया है। चलिए आपको बताते हैं कि आखिरकार शूटिंग लोकेशन पर हुआ क्या ?

दरअसल, फिल्म सुई धागा की शूटिंग के दौरान अनुष्का ने मध्यप्रदेश के चंदेरी की प्रसिद्ध चंदेरी साड़ियां खरीदी हैं। चूंकि, इन खूबसूरत साड़ियों पर अनुष्का का दिल आ गया है। और उन्होंने एक नहीं दो नहीं बल्कि कई साड़ियां खरीद ली हैं। इसके बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर अनुष्का ने खुद जानकारी दी है। मध्यप्रदेश के चंदेरी की प्रसिद्ध चंदेरी साड़िया विश्व प्रसिद्ध हैं। हाल ही में चंदेरी साड़ियों को अनुष्का शर्मा और वरुण धवन ने खरीदा है। इस बारे में अनुष्का ने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम पर बताया है। अनुष्का ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो अपने हाथोंं में चंदेरी साड़ियों के पैकेट रखी हुई हैं। साथ में वरुण धवन भी हैं और चंदेरी के वे बुनकर हैं जो मेहनत से इन साड़ियों को बनाते हैं।

अनुष्का लिखती हैं, मैंने छुट्टी का पूरा दिन चंदेरी की साड़ियों को खरीदने में बिताया। यहां के बुनकर बहुत सारा समय देकर और मेहनत से इन खूबसूरत साड़ियों को तैयार करते हैं। कभी-कभी एक महीने से ज्यादा का समय इन साड़ियों को बनाने में लग जाता है। इनके आर्ट और क्राफ्ट का मैं बहुत सम्मान करती हूं। आपको बता दें कि, फिल्म को शरत कटारिया डायरेक्ट कर रहे हैं। यह फिल्म इस साल 28 सितंबर को रिलीज होगी।

Related Posts