July 2, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular मनोरंजन

जब इस एक्टर ने खुद से 31 साल छोटी लड़की से की पाँचवी बार शादी 

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स : 
हॉलीवुड फिल्म घोस्ट राइडर के अभिनेता निकोलस केज ने पाँचवी बार शादी की है । 57 वर्षीय निकोलस ने अपनी 26 वर्षीय जापानी गर्लफ्रेंड रिको शिबाटा के साथ लॉस वेगास के एक होटल में धूमधाम से शादी की थी।
निकोलस ने बताया की इस तारीख का चयन रिको के स्वर्गीय पिता को सम्मान देने के लिए किया गया था। शादी के दौरान रिको ने हेंडमेड जापानी किमोनो पहन था। तीन लेयर वाला यह किमोनो क्योटो लेबल का था। वहीं दूसरी और अपने इस खास दिन के लिए निकोलस ने टॉम फोर्ड का बनाया हुआ टक्सिड़ो पहना था।
दोनों की शादी ट्रेडीशनल केथोलिक और शिंटो रीति रिवाज के अनुसार हुये थे। शादी के बाद एक छोटा सा समारोह भी रखा गया था। जिसमें निकोलस की पूर्वा पत्नी एलिस और पुत्र केल भी शामिल हुये थे। तलाक के बाद निकोलस और एलिस एक अच्छे दोस्त की तरह रहते हैं। बता दे की रिको के साथ निकोलस की मुलाक़ात जापान के शिंगा में हुई थी। दोनों एक साथ से भी ज्यादा समय से एक दूसरे के साथ हैं।

Related Posts