July 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म मनोरंजन

मुंबई के मशहूर हस्तियों का इस डेयरी से है खास नाता  

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स :
देश के कई उद्योगपति और बॉलीवुड के स्टार अपने स्वास्थ्य का काफी ध्यान रखते हैं। अपनी फिटनेस के पीछे हजारों और लाखों रुपए खर्च करने से भी वह कतराते नहीं है। इसके अलावा फिटनेस के साथ-साथ अपने आहार के लिए अधिक से अधिक उच्च गुणवत्ता वाली चीजों का इस्तेमाल करते हैं। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सबसे अधिक दूध का इस्तेमाल किया जाता है। दूध को एक संपूर्ण आहार कहा जाता है, पर क्या आपको पता है की देश के सबसे धनी व्यक्ति यानी कि मुकेश अंबानी, बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और दुनिया के भगवान माने जाने वाले सचिन किस डेयरी का दूध पीते है। यह सभी जिस डेयरी का दूध इस्तेमाल करते है, उसकी कीमत सामान्य दूध से काफी ज्यादा होती है।
तो आप सभी को बता दे की यह सभी महाराष्ट्र के पुणे में चलने वाली भाग्यलक्ष्मी नाम की डेयरी का दूध इस्तेमाल करते है। ऐसा कहा जाता है की जब डेयरी शुरू  हुई थी तब उसमें मात्र 175 ग्राहक थे। पर आज के समय में उनके पास 22000 से भी अधिक ग्राहक हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार इस डेयरी के 1 लीटर दूध की कीमत ₹152 हैं। देवेंद्र शाह की इस डेयरी का दूध महाराष्ट्र के कई इलाकों में पहुंचता है। जिसकी डिलिवरी के लिए उन्हें 3 घंटे का समय लग जाता है। ऐसा कहा जाता है कि डेयरी के डिलीवरी वैन सुबह 5 से 7:30 के बीच ग्राहको के घर दूध पहुंचा देते है।
इस डेयरी में कुल 2000 डच होल्स्टिन गाय है। जिनके लिए 26 एकर के इलाके में एक फार्म बनाया गया है। इन सभी गायों में से 25 हजार लीटर दूध निकाला जाता है। गाय के दूध निकालने से लेकर उसके पेकिंग तक का सभी काम मशीन द्वारा किया जाता है। डेयरी में गायों के लिए खास रबर मेट डाली जाती है। जिसे दिन में कम से कम तीन बार साफ की जाती है। इसके अलावा गायों को पीने के लिए मात्र आरओ का पानी ही दिया जाता है। इसके अलावा सोयाबीन, अल्फा घास और मकाई का चारा भी गायों को दिया जाता है। जिसके कारण वह अधिक से अधिक दूध देती है।
एक रिपोर्ट के अनुसार साल 2013 में डेयरी की मार्केट वेल्यू 70 मिलियन डॉलर थी। हालांकि हर साल अधिक से अधिक ग्राहको के जुडने से इसकी लोकप्रियता भी बढ़ते गई और साल 2020 में इसकी मार्केट वेल्यू बढ़कर 140 मिलियन डॉलर हो गई है।

Related Posts