सफलता और खुशी चाहिए तो भगवान विष्णु के इन मंत्रों का कीजिए जाप

कोलकाता टाइम्स :
गुरूवार को हिन्दू धर्म में विशेष महत्व है। यह दिन भगवान् विष्णु को समर्पित है। हिन्दू धर्म के आधारभूत ग्रन्थों में बहुमान्य पुराणानुसार विष्णु परमेश्वर के तीन मुख्य रूपों में से एक रूप हैं। पुराणों में त्रिमूर्ति विष्णु को विश्व का पालनहार कहा गया है। त्रिमूर्ति के अन्य दो रूप ब्रह्मा और शिव को माना जाता है। ब्रह्मा को जहां विश्व का सृजन करने वाला कहते हैं, वहीं शिव को संहारक कहा गया है। भगवान विष्णु कहते हैं कि भगवान विष्णु का जाप करने से इंसान के सारे कष्टों का निवारण हो जाता है, भगवान विष्णु बहुत ही मोहक और दयावान हैं, जो कि अपने भक्तों को कभी निराश नहीं करते हैं।
दरिद्रता से मुक्ति पाने के लिए के लिए कीजिए इन मंत्रों का जाप ॐ भूरिदा भूरि देहिनो, मा दभ्रं भूर्या भर। भूरि घेदिन्द्र दित्ससि। ॐ भूरिदा त्यसि श्रुत: पुरूत्रा शूर वृत्रहन्। आ नो भजस्व राधसि।। घर में सुख-संपत्ति लाने के लिए
शांता कारम भुजङ्ग शयनम पद्म नाभं सुरेशम। विश्वधारंगनसदृशम्मेघवर्णं शुभांगम। लक्ष्मी कान्तं कमल नयनम योगिभिर्ध्याननगमयम। वन्दे विष्णुम्भवभयहरं सर्व्वलोकैकनाथम।। अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारे। हे नाथ नारायण वासुदेवाय।।